फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   ballia news

तीन अंतर्राज्यीय चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Wed, 04 Dec 2019 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
ballia news
सिकंदरपुर। सिकंदरपुर पुलिस ने मंगलवार को तीन अंतर्राज्यीय चोरों को पकड़ने में सफलता हासिल किया। पकड़े गए चोरों की निशानदेही पर पुलिस ने तीन तमंचा, पांच कारतूस, दो मोबाइल, तीन हजार नगद व 10 चोरी की बाइक भी बरामद किया। सभी आरोपियों को पुलिस ने बुधवार की सुबह विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर चालान कर दिया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक बालमुकुंद मिश्रा ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि तीन अंतर्राज्यीय अपराधी खरीद दरौली पीपा पुल के पास किसी घटना की फिराक में खड़े हैं। जिसे गंभीरता से लेते हुए उप निरीक्षक अमरजीत यादव, भानू पांडेय, लव चौधरी, प्रभाकर यादव, गोविंद मौर्य, आशीष यादव, दुर्गादत्त राय, मनोज यादव, रणजीत यादव, अच्छेलाल के साथ पहुंच कर घेराबंदी किया। इस दौरान बिहार की तरफ से पीपा पुल से एक बाइक पर तीन व्यक्ति आ रहे थे, जब उन्हें रोकने का इशारा किया गया तो वह बाइक छोड़ भागने लगे। जिन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया।
विज्ञापन

पकड़े गए अभियुक्त विकास कुमार राय पुत्र स्वर्गीय विनोद कुमार राय निवासी सिसोटार थाना सिकंदरपुर, विजय चौबे पुत्र हरिहर चौबे निवासी शाहपुर थाना भोरे जनपद गोपालगंज, बिहार तथा कैलाश गुप्ता पुत्र शिवजी गुप्ता निवासी सिसोटार थाना सिकंदरपुर है। इसके अलावा उनके निशानदेही पर पास स्थित झाड़ियों से चोरी की 10 बाइक को बरामद किया। पूछताछ में अभियुक्तों ने विभिन्न थाना क्षेत्रों से पिछले दिनों चोरी की घटना की बात स्वीकार की। बताया कि चोरी की बाइकों को बिहार ले जाकर काटकर इधर-उधर बेच देते थे। पकड़े गए अभियुक्त पेशेवर हैं। इनके ऊपर पहले से भी कई मामले दर्ज हैं। इस मामले में पुलिस ने तीनों को संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed