फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   ballia news

डूडा के परियोजना अधिकारी ने की शिकायतों की जांच

Thu, 29 Aug 2019 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
ballia news
सिकन्दरपुर। आदर्श नगर पंचायत सिकन्दरपुर में प्रधानमंत्री आवास में धांधली की परत खुलने लगी है। बुधवार को आम जनता व सभासदों की शिकायत पर पहुंचे डूडा के अधिकारियों के सामने सभासदों ने घूस लेने का आरोप लगाया। जिसको लेकर कुछ देर तक माहौल गर्म रहा।
विज्ञापन

नगर पंचायत सिकंदरपुर में 141 पात्र लाभार्थियों का नाम आवास की सूची से सर्वे कर रहे डूडा के कर्मचारियों ने मनमाने तरीके बाहर कर दिया। जिसको लेकर कस्बे की महिलाओं ने ईओ सिकंदरपुर को प्रार्थना पत्र देकर जांच की मांग की थी जबकि वहीं सभासदों ने भी मंगलवार को उपजिलाधिकारी सिकंदरपुर को ज्ञापन देकर डूडा के कर्मचारियों पर पैसा लेकर नाम काटने व बढ़ाने का आरोप लगाया था। शिकायतों की जांच के लिए पहुंचे डूडा के परियोजना अधिकारी डॉ महेंद्र राजभर ने जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया। वही नगर पंचायत पर उपस्थित ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जियो टैग करने व पैसा भेजने के लिए कर्मचारियों द्वारा सुविधा शुल्क की मांग की गई थी और नहीं देने पर उनके खाते में आवास का पैसा नहीं भेजे हैं। वहीं 50 से अधिक लोगों को बिना आवास बने ही आवास का भुगतान कर दिया गया है। इस बाबत डूडा के अधिशासी अधिकारी का कहना है कि कुछ कर्मचारियों की शिकायतें मिली थी जिनको हटा दिया गया है अगर वर्तमान में भी कर्मचारियों की शिकायत मिलेगी तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। पात्रों के नाम सम्मिलित किए जाने के संबंध में कहा कि फार्म भर कर उनकी सूची बना कर जांच कराई जाएगी जो भी पात्र होंगे उनको पात्रता सूची में शामिल कर आवास उपलब्ध कराया जाएगा। इस मौके पर ईओ सिकंदरपुर संजय कुमार राव, अताउल्लाह, सुनील वर्मा ,जीतन पांडेय, डबलू सोनी, रामजी वर्मा आदि रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed