फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ballia murder case will be heard on the floor of the assembly: Ramgovind Chaudhary

विधानसभा के पटल पर गूंजेगा बलिया का ब्यासी कांड: रामगोविंद चौधरी

Mon, 11 Jan 2021 12:17 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Mon, 11 Jan 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
Ballia murder case will be heard on the floor of the assembly: Ramgovind Chaudhary
रामगोविंद चौधरी। - फोटो : अमर उजाला

नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने कहा कि बलिया जिले के दुबहड़ थाना क्षेत्र के ब्यासी गांव में पुलिस द्वारा ग्रामीणों पर किए गए अत्याचार की घटना को विधानसभा के अगले सत्र में उठाया जाएगा। यह घटना निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण है। ब्यासी गांव में पुलिस की जो कार्रवाई हुई है, सपा उसकी निंदा करती है।  

विज्ञापन


रामगोविंद चौधरी ने रविवार को प्रेस को जारी बयान में कहा कि  किसी के घर में घुस कर महिलाओं को अपशब्द बोलना, बड़े-बुजुर्गों पर डंडा चलना, गाड़ियों का शीशा तोड़ना, दरवाजा तोड़ना न्यायसंगत नहीं है। कहा कि सरकार से मृतक विश्वकर्मा पासवान के परिवार को मुआवजा देने की मांग की गई है।
विज्ञापन


जिनके घरों में पुलिस द्वारा तोड़फोड़ किया गया है, उन्हें भी मुआवजा दिया जाए और फर्जी मुकदमे वापस लिए जाएं। चौधरी ने बताया कि इस संबंध में  पुलिस अधीक्षक व अपर पुलिस अधीक्षक से भी बात की गई है। दोनों अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि अब पुलिस द्वारा किसी से भी बदसलूकी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी निर्दोष को नहीं फंसाया जाएगा और आश्वस्त किया कि ऐसे लोगों की जांच कराकर उनके संबंध में सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा। उधर, समाजवादी पार्टी के जिला प्रवक्ता सुशील पांडेय ने भी प्रेस को बताया कि नेता प्रतिपक्ष का निर्देश हुआ है कि जनपदीय पार्टी के नेता उस गांव के लोगों से हमेशा मिलते रहें और प्रशासन से वार्ता कर वहां के लोगों को राहत दिलाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed