बलिया हत्याकांड: विधायक सुरेंद्र बोले, पार्टी हाईकमान से नहीं मिला नोटिस, मैं अपने स्टैंड पर हूं कायम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटा आवंटन के लिए दुर्जनपुर गांव में बुलाई गई खुली बैठक में एक व्यक्ति की हत्या के आरोपी धीरेंद्र प्रताप के परिवार का पक्ष लेने के मामले में विपक्ष और पार्टी हाईकमान के निशाने पर रहे भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने फिर कहा कि वह अपने स्टैंड पर कायम हैं। जो भावना पहले थी, आज भी है, कल भी रहेगी। दूसरे पक्ष का भी मुकदमा दर्ज होना चाहिए।इसके बाद न्याय पालिका को जो करना होगा करेगी। कहा पार्टी का नोटिस अभी नहीं मिला है। यदि मिलता है तो वह अपनी भावना प्रकट कर देंगे।
भाजपा विधायक ने कहा कि गोली चलाने से जो बेचारा मर गया है, उस पक्ष की ओर से एफआईआर हो गई है, लोग जेल भी चले गए, लेकिन लाठी-डंडे से 80 साल के बुजुर्ग के हाथ-पैर टूट गए हैं, उनको भी तो न्याय मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह पुलिस की एकपक्षीय कार्रवाई की निंदा करते हैं।