फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ballia Encounter between police and vehicle thief gang, two arrested two pistols and cartridges recovered

Ballia: पुलिस और वाहन चोर गैंग के बीच मुठभेड़, दो गिरफ्तार, दो तमंचा और कारतूस बरामद

Thu, 24 Nov 2022 04:27 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 24 Nov 2022 04:27 PM IST
सार

स्थानीय पुलिस प्रभारी निरीक्षक हेमंत कुमार सिंह के नेतृत्व में काली मंदिर नींबू कबीरपुर मोड़ के पास चेकिंग कर रही थी। तभी सीधागर घाट की तरफ से एक मोटरसाइकिल आती हुई दिखाई दी। रोकने पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के दाहिने पैर में गोली लग गई और वहीं गिर पड़ा।

Ballia Encounter between police and vehicle thief gang, two arrested two pistols and cartridges recovered
नींबू कबीरपुर मोड़ पर रसड़ा पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रसड़ा पुलिस ने नींबू कबीरपुर मोड़ के पास गुरुवार को हुई मुठभेड़ में बाइक सवार दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है वहीं, एक बदमाश भागने में सफल हो गया। एक बदमाश को पैर में गोली लगी है। बदमाशों से एक बाइक और दो तमंचे भी बरामद हुए हैं।


 स्थानीय पुलिस प्रभारी निरीक्षक हेमंत कुमार सिंह के नेतृत्व में काली मंदिर नींबू कबीरपुर मोड़ के पास चेकिंग कर रही थी। तभी सीधागर घाट की तरफ से एक मोटरसाइकिल आती हुई दिखाई दी। रोकने पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के दाहिने पैर में गोली लग गई और वहीं गिर पड़ा। दूसरे व्यक्ति को भी पुलिस ने घेराबंदी करके पकड़ लिया। तीसरा बदमाश भागने में सफल रहा। पकड़े गए बदमाशों ने अपना नाम सुनील सिंह पुत्र योगेंद्र सिंह निवासी हरिहास थाना हुसैनगंज जिला सिवान बिहार और मुकेश चौधरी पुत्र कपिल चौधरी निवासी सुरापुर थाना हुसैनगंज जनपद सिवान बिहार बताया।आरोपियों से एक बाइक समेत दो तमंचे और लगभग ₹4000 नगद बरामद हुए हैं। भागने वाले बदमाश की पहचान अंगद यादव पुत्र धनेश्वर यादव निवासी परसैना थाना तुरकौलिया जनपद पूर्वी चंपारण बिहार के रूप में हुई है। आरोपियों ने बताया कि तीनों ने मिलकर एक बोलेरो को रसड़ा रेलवे क्रॉसिंग के पास से चोरी किया था और मोतिहारी में ₹85000 में बेच दिया था। बरामद की गई मोटरसाइकिल चोरी की बताई गई है। घायल बदमाश सुनील कुमार सिंह, एसआई औरंगजेब खान, कांस्टेबल आलोक कुमार, कांस्टेबल कृष्ण कुमार यादव, कांस्टेबल चंद्रभान यादव को इलाज के लिए सीएचसी रसड़ा भेजा गया है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed