{"_id":"611003a98ebc3e72e017a5ca","slug":"ballia-dm-aditi-singh-along-with-sp-and-police-inspected-district-jail-mobile-charger-found-from-prisoners-barracks","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बलिया: डीएम अदिति सिंह ने एसपी और पुलिस के साथ किया जिला जेल का निरीक्षण, कैदियों के बैरक से मिले मोबाइल और चार्जर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिया: डीएम अदिति सिंह ने एसपी और पुलिस के साथ किया जिला जेल का निरीक्षण, कैदियों के बैरक से मिले मोबाइल और चार्जर
Sun, 08 Aug 2021 09:47 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 08 Aug 2021 09:47 PM IST
सार
भारी फोर्स के साथ डीएम और एसपी ने जिला कारागार का मासिक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने बताया कि मोबाइल मिलने पर बंदियों पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
जिलाधिकारी अदिति सिंह ने किया जेल का निरीक्षण।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बलिया जिलाधिकारी अदिति सिंह, पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन ताडा ने कई थानों की फोर्स के साथ रविवार शाम को जिला कारागार का मासिक निरीक्षण किया। पुलिस ने जेल के बैरकों की गहनता से जांच की। पुलिस को कैदियों के पास से मोबाइल एवं चार्जर बरामद हुए हैं। वहां, पर कोई अन्य आपत्तिजनक सामान नहीं मिला है।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक माह जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा निरीक्षण करने का निर्देश है। इसी क्रम में जेल का निरीक्षण किया गया। इसमें कुछ कैदियों के पास से मोबाइल एवं चार्जर बरामद हुए हैं, जिन्हें चिह्नित किया गया है। उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
इसके अलावा जो कैदी जेल में अराजकता फैला रहे हैं। उन्हें चिह्नित कर दूसरी जगह भेजने की सूची तैयार की जा रही है। इसके अलावा कैदियों को जाने वाले सामानों की नियमित जांच हो रही है। कैदियों को मिलने वाले भोजन की जांच भी की जाती है। इस मौके पर जेल अधीक्षक यूपी मिश्रा, जेलर अंजनी गुप्ता, सीओ सिटी भूषण वर्मा, सीओ सदर समेत कोतवाल बालमुकुंद व कई थानों की फोर्स मौजूद रही।
विज्ञापन