फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ballia defeated Sivan and captured the Shield

बलिया ने सिवान को हराकर किया शील्ड पर कब्जा

Wed, 15 Dec 2021 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Ballia defeated Sivan and captured the Shield
बलिया। बलिया क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित स्व. गौरी भइया राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच बुधवार को नगर के वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में बलिया और सिवान के बीच खेला गया। जिसमें बलिया की टीम ने सिवान की टीम को 15 रनों से पराजित कर शील्ड पर कब्जा जमा लिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि स्व. गौरी भइया की पत्नी ममता सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। प्रतियोगिता के क्रम में टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बलिया की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 165 रनों का लक्ष्य सिवान की टीम को दिया। इस दौरान बलिया टीम के खिलाड़ी मुरारी ने 69, मो. सैफ ने 22 और अमरेंद्र तिवारी ने 30 रनों का सहयोग दिया। जवाब में खेलने उतरी सिवान टीम ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट खोकर मात्र 151 रन ही बना सकी। इस तरह बलिया की टीम ने सिवान की टीम को 15 रनों से पराजित कर शील्ड पर कब्जा जमा लिया। इस दौरान विजेता टीम को स्व. गौरी भइया की पत्नी ममता सिंह और अजीत सिंह बाबू ने 25 हजार नकद और शील्ड देकर सम्मानित किया। वहीं उपविजेता टीम को 15 हजार नकद और शील्ड देकर मुख्य अतिथि ममता सिंह ने सम्मानित किया। अंपायर की भूमिका में अजीत यादव व जमशेद रहे, जबकि स्कोरर की भूमिका रोहित, अंकित ने निभाई। मैच के उद्घोषक की भूमिका में आशुतोष सिंह व जुनैद अहमद रहे। इस दौरान वीर लोरिक स्पोर्ट स्टेडियम के वरिष्ठ खिलाड़ियों को स्व. गौरी भइया के पुत्र रघुराज प्रताप सिंह ने अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर सिद्धार्थ शंकर सिंह ने बलिया क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारियों के प्रति आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed