फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   bairiya MLA Surendra Singh target opposition parties for Brahmin sammelan card said Brahmins belonged to BJP everytime

बलियाः विपक्ष के ब्राह्मण कार्ड पर विधायक सुरेंद्र सिंह का निशाना, बोले- ब्राह्मण भाजपा के थे, हैं और रहेंगे

Sun, 01 Aug 2021 08:19 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 01 Aug 2021 08:19 PM IST
सार

भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि  मैं ब्राह्मण समाज के आशीर्वाद से ही विधायक बना हूं और आगे भी उनका आशीर्वाद बना रहेगा। समाजवादी पार्टी की सरकार में व्याप्त गुंडागर्दी व अराजकता का आरोप लगाते हुए कहा कि ब्राह्मण समुदाय उस अपमान को भुला नहीं पाया है। 
 

विज्ञापन
bairiya MLA Surendra Singh target opposition parties for Brahmin sammelan card  said  Brahmins belonged to BJP everytime
भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

यूपी विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही विपक्षी दलों को ब्राह्मणों के सम्मान की चिंता सताने लगी है। लोग कार्यक्रमों का आयोजन कर ब्राह्मण समाज को लुभाने के प्रयास में हैं। ब्राह्मण भाजपा के थे, हैं और रहेंगे। यह बातें बलिया के बैरिया से  भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने रविवार को पत्रकारों से बातचीत में कही।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मैं ब्राह्मण समाज के आशीर्वाद से ही विधायक बना हूं और आगे भी उनका आशीर्वाद बना रहेगा। समाजवादी पार्टी की सरकार में व्याप्त गुंडागर्दी व अराजकता का आरोप लगाते हुए कहा कि ब्राह्मण समुदाय उस अपमान को भुला नहीं पाया है। आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि बिजली विभाग जान बूझकर हमारी सरकार को बदनाम करने के लिए बिजली दुर्व्यवस्था उत्पन्न कर रहा है।
विज्ञापन


कहा कि मैंने अपने साढ़े चार साल के कार्यकाल में 100 करोड़ की सड़कें बनवाई, राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय महाविद्यालय व राजकीय पॉलिटेक्निक की स्थापना कराने के साथ ही अपने क्षेत्र को गंगा और सरयू के कटान से मुक्त कराने का काम किया है। एनएच की दुर्दशा पर रोष व्यक्त करते हुए कहा कि पूर्व सांसद व वर्तमान सांसद के साथ-साथ मैं भी इसके लिए दोषी हूं। कहा कि 18 अगस्त के बाद इसके लिए बड़ा आंदोलन खड़ा करूंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

राजनीतिक पार्टियों को सिर्फ राय देता है संघ : विनय

संघ किसी राजनीतिक पार्टी के लिए गाइडलाइन जारी नहीं करता है। संघ से यदि राजनीतिक पार्टियां राय मांगती है तो जरूर देता है। एकलव्य गुरु द्रोण के धनुर्विद्या नहीं सिखाने पर द्रोण की मूर्ति बनाकर विश्व का सर्वश्रेष्ठ धनुर्धर बना। उसी से प्रेरित होकर संघ ने भगवा ध्वज को अपना गुरु माना। उक्त बातें क्षेत्र के खपड़िया बाबा आश्रम पर आरएसएस के सह प्रांत सह कार्यवाहक विनय कुमार ने बैरिया विधायक की ओर से आयोजित कार्यक्रम में कही।

बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह ने माटी हमारी पूजा माटी हमारी चंदन नामक गीत गाकर शुरुआत की। गुरु (भगवाध्वज) का पूजन किया गया। उन्होंने कहा कि संघ दुनिया का एक ऐसा संगठन है जिसमें लोग सामान्य बनकर आते हैं और असामान्य बनकर निकलते हैं। भाजपा जैसे संघ के पास अनेकों संगठन हैं। पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम की ओर से लिखी किताब के कुछ वाक्यांश का जिक्र करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार तीन लोग खत्म कर सकते हैं मां, पिता और गुरु।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed