फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Bairia block will be connected to double lane, road will be constructed

Ballia News: डबल लेन से जुड़ेगा बैरिया ब्लाॅक, बनेगी सड़क

Thu, 11 Sep 2025 01:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Sep 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Bairia block will be connected to double lane, road will be constructed
बलिया। जनपद के बैरिया ब्लाॅक को भी डबल लेन मार्ग से जोड़ा जाएगा। प्रमुख मार्गों के उच्चीकरण योजना के तहत बैरिया ब्लाॅक को सुरेमनपुर-बैरिया मार्ग से जोड़ने के लिए आधा किमी लंबा मार्ग 2.20 करोड़ की लागत से बनाया जाएगा। इसके लिए शासन की ओर से 1.76 करोड़ रुपये जारी भी कर दिए गए हैं। निर्माण की जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी के निर्माण खंड को दी गई है।
विज्ञापन

शासन की ओर से ब्लाॅक मुख्यालयों पर होने वाली वीआईपी गतिविधियों के दौरान लगने वाले जाम और लोगों के आवागमन की परेशानियों को देखते हुए ब्लाॅक मुख्यालयों को डबल लेन के मार्ग से जोड़ा जा रहा है। अब बैरिया ब्लाॅक को भी डबल लेन से जोड़ा जाएगा। सुरेमनपुर-बैरिया मार्ग स्थित मोड़ से ब्लाॅक जाने वाला मार्ग लगभग 200 से 300 मीटर लंबा है। इसी मार्ग को डबल लेन का करने की योजना है। विभाग के अनुसार ब्लाॅक के आगे पीएचसी तक मार्ग को दो लेन का किया जाएगा। इसकी लंबाई लगभग आधी किमी की होगी। इससे आवागमन में सुगमता आएगी। इस मार्ग का निर्माण पीडब्ल्यूडी के निर्माण खंड की ओर से किया जाएगा। इसके लिए 2.20 करोड़ के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। इसमें शासन की ओर से पहली किस्त से 1.76 करोड़ की धनराशि जारी भी कर दी गई है। शासन से धनराशि मिलने के बाद निविदा आदि की कवायद शुरू कर दी गई है। निर्माण खंड के जेई अमित सिंह ने बताया कि जल्द निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed