{"_id":"61cc957c3a07a836fb6037a2","slug":"bad-weather-no-bonfire-ballia-news-vns6306951186","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम का बिगड़ा रहा मिजाज, अलाव का टोटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम का बिगड़ा रहा मिजाज, अलाव का टोटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। पिछले तीन-चार दिनों से मौसम में उतार-चढ़ाव होता रहा। मंगलवार की शाम को मौसम का मिजाज बदल गया और हलकी बारिश हुई। दूसरे दिन बुधवार को पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे और धूप नहीं निकली जिससे ठंड में इजाफा रहा। लेकिन नगर में जहां-तहां अलाव दिखा लेकिन अधिकांश जगहों पर अलाव नहीं दिखा। शाम को एक बार फिर हल्की बारिश हुई। हल्की बारिश से रबी फसलों को लाभ होगा।
पिछले कई दिनों से मौसम में उतार-चढ़ाव होता रहा। मंगलवार को मौसम का बदला मिजाज दूसरे दिन बुधवार को जारी रहा। कई इलाकों में सुबह में घने कोहरे के साथ धुंध भी काफी देर तक रहा। इसके अलावा पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे और पूरवा हवा चलती रही। बुधवार की शाम को कुछ देर के लिए हल्की बारिश होने से ठंड में भी इजाफा हो गया। उधर, पूरे दिन मौसम की बेरुखी से लोग घरों से बाहर निकलने से बचते रहे। बहुत जरुरी होने पर ही लोग घरों से बाहर गर्म कपड़ों को पहन कर निकलेे। किसानों की मानें तो करीब दो माह से बारिश बंद होने के कारण खेतों में नमी की कमी से रबी की फसलों का विकास नहीं हो रहा था। इसके लिए हल्की बारिश जरुरी था। अभी तक यह बारिश गेहूं, जौ के साथ सरसों, तीसी व दलहनी के मसूर, चना, मटर, अरहर को काफी लाभ पहुंचाएगा।
बेल्थरारोड : क्षेत्र सहित आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार की रात से ही हल्की बरसात हो रही है, जिससे ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। लोग दिन भर गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए। हल्की बरसात व ठंड का प्रकोप बढ़ने से के साथ ही गेहूं , चना, सरसों, मटर समेत सब्जियों की फसल को फायदा होगा।