फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Azamgarh won the title by defeating Sikanderpur

आजमगढ़ ने सिकंदरपुर को हरा जीता खिताब

Tue, 07 Jun 2022 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Azamgarh won the title by defeating Sikanderpur
रसड़ा। क्षेत्र के अमहर गांव के खेल मैदान में रविवार को डायमंड क्रिकेट क्लब की ओर से चल रहे रात्रि कालीन कैनवास बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच में आजमगढ़ ने सिकन्दरपुर को 11 रन से हरा कर कप पर कब्जा जमाया। बहेरी इलेवन सिकंदरपुर के कप्तान सुग्रीव यादव ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। रत्ना पब्लिक स्कूल आजमगढ़ ने 12 ओवर में सात विकेट की नुकसान पर 94 रन बनाए। जबाब में खेलने उतरी सिकंदरपुर की टीम ने 12 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 83 रन ही बना सकी। बतौर मुख्य अतिथि जियाउर्रहमान अंसारी ने विजेता टीम के कप्तान प्रफुल्ल यादव को ट्राफी दी। प्रधान प्रतिनिधि भरत गुप्ता ने उप विजेता को मेडल व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। सिकन्दरपुर के बलेबाज मुरारी को मैन ऑफ द सिरीज दिया गया। आजमगढ़ के गेंदबाज रिशु को मैन ऑफ द मैच दिया गया। अंपायर भूमिका में अजय सिंह एवं सरफराज रहे स्कोरर नासिर एवं उद्घोषक की भूमिका में सैफ अली एवं मसूद आलम रहे। इस मौके पर आनंद सिंह, गुड्डू सिंह, रामजी शर्मा, वशीम अहमद मिंटू, लालू पांडेय, संतोष पांडेय, डॉक्टर बदरुद्दीन, कमरुद्दीन, शाहिद कुरैशी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed