फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ayushman Mandirs locked due to strike

Ballia News: हड़ताल से आयुष्मान मंदिरों पर लटके ताले

Tue, 13 Oct 2026 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Ayushman Mandirs locked due to strike
संविदा कर्मियों के हड़ताल के चलते बंद पड़ा आयुष्मान आरोग्य मंदिर। जागरुक पाठक
बलिया। गांवों में बीमारियों की पहचान, गर्भवती महिलाओं की जांच और बच्चों के टीकाकरण की जिम्मेदारी संभालने वाले स्वास्थ्यकर्मियों के कार्य बहिष्कार से ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था पर संकट गहरा गया है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के संविदाकर्मियों के लखनऊ कूच करने से जिले के ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्रों पर सेवाएं प्रभावित हुई हैं।
विज्ञापन

सीएचओ और संविदा एएनएम की हड़ताल से आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर ताले लटक रहे हैं, वहीं टीकाकरण सत्र भी प्रभावित हो रहे हैं। ऐसे में मरीजों को इलाज के लिए अपने गांव के केंद्र के बजाय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और जिला अस्पताल का रुख करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिले में एनएचएम के तहत करीब 1,100 संविदाकर्मी तैनात हैं। इनमें 48 आरबीएसके चिकित्सक और 210-210 एएनएम व सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) शामिल हैं। ये कर्मचारी ग्रामीण क्षेत्रों में मातृ-शिशु स्वास्थ्य, नियमित जांच, टीकाकरण और विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के संचालन में अहम भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, संविदाकर्मी समान कार्य के लिए समान वेतन, नियमितीकरण और अन्य सुविधाओं की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। संगठन के आह्वान पर कर्मचारी रविवार शाम लखनऊ के ईको गार्डन में 12 अक्टूबर से प्रस्तावित प्रदर्शन में शामिल होने रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed