{"_id":"80f61b606cdedbce00009fa56fc4632f","slug":"autumn-festival-is-the-boom-were-worshiped-minerva-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसंतोत्सव की रही धूम, पूजी गईं विद्या की देवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसंतोत्सव की रही धूम, पूजी गईं विद्या की देवी
अमर उजाला ब्यूरो बलिया
Updated Sat, 13 Feb 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर सहित ग्राम्यांचलों में विद्या की देवी मां सरस्वती की शनिवार को आराधना की गई। जगह-जगह बने पूजा पंडालों में मां की प्रतिमा शुक्रवार की रात में ही स्थापित कर दी गई थीं। सुबह इन पंडालों में विद्यार्थियों, बच्चों की भीड़ दर्शन के लिए उमड़ पड़ी। मां की महिमा वाले गीतों से बाजार गुलजार रहे। स्कूलों और कॉलेजों में बच्चे पीले कपड़े पहनकर बसंत का उत्सव मनाने पहुंचे। अबीर गुलाल लगाकर बधाई दी।
बेल्थरारोड संवाददाता के मुताबिक विद्या ज्ञान और बुद्धि की अधिष्ठात्रि मां सरस्वती पूजन के अवसर पर क्षेत्र में कार्यक्रमों की धूम रही। शिक्षण संस्थाओं के अलावा सामाजिक संगठनों की ओर विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। विभिन्न स्थानों पर पूजा पंडाल स्थापित किए गए।
पंडालों में प्रतिमा स्थापना के बाद वाग्देवी की नयनाभिराम झांकियां सजाई गईं थीं। सेंट जेवियर्स स्कूल पिपरौली बड़ागांव में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। प्रधानाचार्य डा. जेआर मिश्र ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बच्चों ने एक से बढ़कर एक मनोहारी कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। प्रबंधक पीके मिश्र, सिटी ब्रांच इंचार्ज शीला मिश्रा ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।