फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Attitude on the show awakened health

तेवर दिखाने पर जागा स्वास्थ्य महकमा

Wed, 04 Feb 2015 11:18 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Wed, 04 Feb 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
Attitude on the show awakened health
 नि:शक्त जनोें का प्रमाणपत्र समय से न बनने पर फेफना विधायक उपेंद्र
विज्ञापन
तिवारी बुधवार को भड़क गए और सीएमओ दफ्तर के सामने ही धरने पर बैठ गए।

इसके बाद विधायक ने कमिशभनर और प्रमुख सचिव स्वास्थ्य को दूरभाष से मामले से अवगत कराया। अधिकारियों के आदेश पर सीएमओ, सिटी मजिस्ट्रेट और कोतवाल जिला अस्पताल पहुंचे।

 सीएमओ ने अस्पताल में दो काउंटर खुलवा कर जांच शिविर आरंभ कराया। विधायक ने आरोप लगाया कि चार दिन पहले मैंने सीएमओ को फोन किया, लेकिन फोन नहीं उठाया।

इसके बाद डीएम को पत्रक सौंप चार फरवरी को जिला अस्पताल में नि:शक्तजनों का सर्टिफिकेट बनाने के लिए चार काउंटर खोलने की मांग की थी

, लेकिन जिला अस्पताल में न सीएमओ मिले और न ही सर्टिफिकेट बनाने की कोई व्यवस्था रही। यहां तक कि कोई बताने वाला जिम्मेदार व्यक्ति भी नहीं मिला।

 इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि सीएमओ कार्यालय में किस स्तर से अधिकारी, कर्मचारी काम करते हैं।
उन्हाेंने कमिशभनर और प्रमुख सचिव से दूरभाष से शिकायत की।

इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट और कोतवाल के साथ सीएमओ कार्यालय पहुंचे। जहां विधायक ने सीएमओ को खरीखोटी सुनाई।

तिवारी ने कहा कि जिला विकलांग कल्याण मंत्री के प्रतिनिधि शैलेश चौधरी ने पिछले माह प्रेसवार्ता में कहा था कि एक ही छत के नीचे नि:शक्त जनों को सब कुछ मिलेगा।

 चाहे वह नि:शक्तों का सर्टिफिकेट हो, पेंशन या उपकरण। इसके लिए तहे दिल से धन्यवाद दिया कि कम से कम जिले के नि:शक्तों की समस्या का निदान एक ही छत के नीचे हो जाएगा

 लेकिन जिला अस्पताल में समस्या के निदान के लिए न व्यवस्था मिली और न कोई जिम्मेदार व्यक्ति मिला। इस मौके पर एसीएमओ डा. पीके सिंह, डा. आरके तिवारी, डा. सुमिता सिन्हा, आनंद दूबे, भोला चौबे सहित सैकड़ों नि:शक्त रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed