फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Atal Bihari Vajpayee, the BJP's foundation : Devendra

अटल बिहारी वाजपेयी हैं भाजपा की बुनियाद : देवेंद्र

Fri, 25 Dec 2015 11:41 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया Updated Fri, 25 Dec 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
Atal Bihari Vajpayee, the BJP's foundation : Devendra
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के 91वें जन्मदिन के मौके पर पार्टी कार्यालय समेत जिले के अन्य हिस्सों में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिला मुख्यालय स्थित पार्टी दफ्तर पर जिलाध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि भाजपा की बुनियाद अटल जी पर टिकी है और नरेंद्र मोदी  विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मिर्ठा खिलाया।
विज्ञापन


पार्टी कार्यालय पर आयोजित गोष्ठी में जिलाध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि आज हर कोई अटल जी की सुशासन की चर्चा करता है। देश में प्रधानमंत्री सड़क योजना लागू कर गांव की सड़कों को शहर से जोड़ना एक अनुकरणीय उदाहरण है। अटल जी हमेशा देशहित में सोचते रहे।
विज्ञापन


 वह हमेशा चाहते रहे कि पड़ोसी देशों से दोस्ताना संबंध रहे। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरों को मिठाई खिलाकर जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर जितेंद्र तिवारी, गोपाल सिंह, नारद सिंह, प्रमिला गुप्त, विनोद पांडेय आदि रहे। इसके अलावा नगर के कई स्थानों पर अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रसड़ा संवाददाता के अनुसार अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर क्षेत्र के श्रीनाथ बाबा मठ प्रांगण में भाजपा कार्यकर्ताओं ने गोष्ठी का आयोजन किया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने कहा कि वह ऐसे राजनेता हैं, जिनका गुणगान विपक्षी नेता भी करते हैं।

 इस मौके पर सुमित, प्रेमप्रताप तिवारी, संदीप सोनी, गोपाल जी, अतुल सोनी, अतुल सिंह, पवन कुमार सिंह आदि लोग रहे। उधर जिला चिकित्सालय में मरीजों में फल और दूध का वितरण सांसद भरत सिंह ने किया।


इस मौके पर सीएमओ डा. पीके सिंह, सीएमएस पीएन नाडर, डा. कुंवर अरुण सिंह, अनूप चौबे, सुमित मिश्र, अजय दूबे, ज्ञान प्रकाश पांडेय, रमेश सिंह, रितेश पांडेय, ज्ञान प्रकाश पांडेय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed