{"_id":"581e0e0a4f1c1b8617435a90","slug":"astaclgami-offer-water-to-the-sun-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य आज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य आज
अमर उजाला ब्यूरो/बलिया
Updated Sat, 05 Nov 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य रविवार की शाम को पड़ेगा । छठ पर्व को लेकर नगर से ग्रामीणांचल के लोगों में जबर्दस्त उत्साह देखा गया। घर-घर में महिलाएं तथा पुरुष पूजन सामग्री एकत्रित करने में मशगूल दिखे। शनिवार को महिलाओं ने पूरे दिन व्रत रखकर रात को चंद्रमा को अघ्र्य देने के उपरांत खीर खाई। रविवार को दिनभर महिलाएं व्रत रहकर शाम में अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगी। वहीं महानगरों में रहने वाले भी आकर पूरे उमंग से शनिवार को छठ पूजा की तैयारियों में जुटे रहे।
छठ को लेकर पूजन समिति व आम लोगों ने गंगा, घाघरा, मगई, टोंस, तालाब, सरोवर आदि घाटों पर साफ-सफाई की। रविवार को छठ पूजा के मद्देनजर नगर व ग्रामीण क्षेत्र के प्रमुख बाजारों में वस्त्र, फल-फूल, सूप, दउरी आदि खरीदने के लिए भीड़ उमड़ी रही। जिसके कारण पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रही। इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
ग्रामीण क्षेत्रों से आयी महिलाओं ने पूजन सामग्रियों के अलावा साड़ी व अन्य जरूरत के सामानों की खरीददारी की। नगर के प्रमुख बाजार में देर शाम तक दूकानों पर भीड़ उमड़ी रही। वहीं, सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल भी जगह-जगह मुस्तैद रही। नगर के स्टेशन रोड, चित्तू पांडेय चौराह, चौक रोड पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। जाम को हटाने के लिए पुलिस दिनभर हाफती नजर आयी। नगर के रामलीला मैदान तथा टाउन हाल मैदान सहित अन्य स्थानों पर गड्ढा खोदकर तालाब बनाया। समितियों द्वारा छठ घाट व आने-जाने वाले मार्गों को विद्युत उपकरणों से सजाया गया है।