फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Assurance given to remove liquor shop

शराब की दुकान हटवाने का दिया आश्वासन

Sat, 25 Dec 2021 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
Assurance given to remove liquor shop
स्थानीय विधायक एवं राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी ने शनिवार को ब्लॉक क्षेत्र के कई गांवों में पदयात्रा कर लोगों की समस्याएं सुनीं। त्वरित समाधान के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया। सरकार की साढ़े चार वर्ष की उपलब्धियों को भी बताया। क्षेत्र के जिगनी खास, बलेजी आदि गांव में घर-घर जाकर लोगों की समस्याएं सुनी। सरकार की नीतियों, योजनाओं से लाभान्वित होने के लिए प्रोत्साहित किए। गांव के लोगों से पूछा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का सही ढंग से लाभ मिल रहा है कि नहीं। पदयात्रा के दौरान बलेजी गांव में लोगों की मांग पर चट्टी पर स्थित सरकारी देशी शराब की दुकान को चट्टी से दस से पंद्रह दिन में हटाने का आश्वासन दिया। बस्ती में नए ट्रांसफार्मर भी लगवाने के लिए मौके से जेई को निर्देश दिए। एडीओ पंचायत गड़वार जेपी सिंह को गांव में स्थित अंबेडकर संस्थान का सुंदरीकरण कराने का निर्देश दिए। इस अवसर पर सचिव अंशुमान सिंह, अविनाश सिंह, टुनटुन उपाध्याय, राजेश सिंह, विजय वर्मा, मार्कण्डेय सिंह, मुकुल दुबे, अनिल सिंह, अजय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed