फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Assistant teacher suspended for sending obscene messages to female teacher

यूपी:महिला शिक्षिका को अश्लील मैसेज भेजने पर सहायक अध्यापक निलंबित, टीचर ने बीएसए से की थी शिकायत 

Sat, 13 Feb 2021 07:19 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sat, 13 Feb 2021 07:19 PM IST
विज्ञापन
Assistant teacher suspended for sending obscene messages to female teacher
सस्पेंड - फोटो : अमर उजाला

महिला शिक्षिकाओं के साथ फब्तियां कसना, उनके मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजने के आरोप में बलिया के बीएसए शिवनारायण सिंह ने सहायक अध्यापक बब्बन यादव को निलंबित कर दिया है। साथ ही मामले की जांच नवानगर के खंड शिक्षा अधिकारी प्रभात कुमार श्रीवास्तव को सौंपी है और 15 दिनों के भीतर जांच रिर्पोट देने का निर्देश दिया है।  निलंबित सहायक अध्यापक को उच्च प्राथमिक विद्यालय सिकंदरपुर से संबद्ध कर दिया है।  

विज्ञापन


बेरुआरबारी ब्लॉक के करिहरा प्राथमिक विद्याल पर तैनात सहायक अध्यापक बब्बन यादव पर महिला शिक्षिका ने बेजा हरकत करने, मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजने की शिकायत बीएसए से की थी। इसके अलावा प्राथमिक विद्यालय मठिया करम्मर और गांधीनगर के प्रधानाध्यापक और प्राथमिक शिक्षक संघ शाखा बेरूआरबारी की ओर से मामले की लिखित शिकायत बीएसए से की गई थी, जिसकी पुष्टि खण्ड शिक्षा अधिकारी बेरुआरबारी ने अपनी जांच रिपोर्ट में की।
विज्ञापन


जांच में आरोप सही पाए जाने पर बीएसए ने महिला शिक्षिकाओं के साथ फब्तियां कसने, साथ घूमने के लिए कहने, उनके मोबाइल पर आचरणहीन मैसेज भेजने, सर्पोटिव सुपरविजन के दौरान निर्देशित कार्यों के अतिरिक्त आचरणहीन व्यवहार करने, अध्यापक आचरण सेवा नियमावली का उल्लंघन करने, कर्तव्यों के निवर्हन में घोर लापरवाही बरतने और मूल कर्तव्यों के प्रति स्वेच्छाचारिता का आचरण कर विभागीय छवि धूमिल करने के आरोप में शुक्रवार को निलंबित कर दिया है। निलंबन की अवधि में निलंबित सहायक अध्यापक को आधा वेतन देने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed