फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ashes of wheat crop in 60 acres area due to fire

आग से 60 एकड़ क्षेत्र में लगी गेहूं की फसल राख

Sun, 04 Apr 2021 10:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Apr 2021 10:19 PM IST
विज्ञापन
Ashes of wheat crop in 60 acres area due to fire
बैरिया। थाना क्षेत्र के चाईछपरा दियारा में गेहूं के खेत में रविवार को अचानक आग लग जाने से लगभग 60 एकड़ क्षेत्र में फैली फसल जलकर राख हो गई। सूचना के बावजूद मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी नहीं पहुंच सकी। ग्रामीणों ने घंटों मशक्कत कर किसी तरह से आग पर काबू किया।
विज्ञापन

फसलों की कटाई कर रहे किसानों ने बताया कि अचानक झूलन सिंह निवासी मधुबनी की गेहूं की खड़ी फसल से आग की लपटें उठने लगीं। आग ने मधुबनी निवासी रामनरायण सिंह, चाईछपरा निवासी दुखहरन यादव, रामाशंकर यादव, हरेराम यादव, भरत यादव, देवमुनि यादव, गणेश यादव सहित आसपास के कई किसानों के खेतों को अपने आगोश में ले लिया। बताया कि पछुवा हवा के चलते देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और करीब 60 एकड़ क्षेत्र में खड़ी गेहूं की फसल जल कर राख हो गई। लोगों का कहना था कि इस आग से और तबाही हुई होती लेकिन कई किसानों ने अपनी फसल कटवा ली है। उनके खेत में गेहूं के डंठल ही जले हैं। फसलों के जलने की जानकारी होते ही आसपास के गांवों के लोग पहुंच गए और सभी ने मिलकर काफी देर तक कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू किया। सूचना के बावजूद कोई भी राजस्वकर्मी व फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची।
विज्ञापन

उधर, करमानपुर गांव में रविवार को सुबह बिजली के तार से निकली चिंगारी से भुवाल शर्मा व रमेश शर्मा की एक एकड़ गेहूं की फसल रविवार को जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने प्रयास कर आग पर काबू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed