फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ashes of ashes of 65 families destroyed by fire

आग से 65 परिवारों के आशियानों के सामान राख

Sun, 04 Apr 2021 10:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Apr 2021 10:31 PM IST
विज्ञापन
Ashes of ashes of 65 families destroyed by fire
जयप्रकाश नगर। दोकटी थाना क्षेत्र के पश्चिमी बाबू के डेरा गांव में रविवार को दोपहर में लगी आग में 65 लोगों के मड़हे जल गए। आग से इन मड़हों में रखे दैनिक उपयोग का सामान, नकदी और आभूषण जलकर राख हो गए। आग में दो मासूमों के साथ उनकी मां भी झुलस गईं। झुलसे लोगों को ग्रामीणों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। आग लगने की घटना में दो बकरियों की जलने से मौत हो गई। कड़ी मशक्कत से ग्रामीणों ने आग पर काबू किया। फायर ब्रिगेड की गाड़ी आग पर काबू किए जाने के बाद पहुंची।
विज्ञापन

दोकटी थाना क्षेत्र के बाबू के डेरा (पश्चिमी) निवासी महावीर यादव की झोपड़ी से दोपहर में अचानक आग की लपटें निकलने लगीं। अभी लोग कुछ समझ पाते कि पछुआ हवा चलने से देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आग की चपेट में आने से गांव के कुल 65 परिवारों की कच्चे व मड़हे व उसमें रखे घर गृहस्थी के सामान, नकदी, आभूषण व जरूरी कागजात जल गए। गांव के उपेंद्र यादव की सूचना पर विधायक सुरेन्द्र सिंह पहुंचे और फायर ब्रिगेड, एसएचओ दोकटी अमित सिंह व उपजिलाधिकारी बैरिया प्रशांत कुमार नायक से वार्ता कर यथाशीघ्र घटना स्थल पर पहुंचने की बात कही। मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के लोगों के साथ विधायक आग पर काबू पाने के लिए निर्देश देते रहे। गांव के सोमारू यादव ने जनरेटर मंगवा कर अपना सबमर्सिबल चालू कर लगातार पानी चलवाते रहे। इसके बाद आग पर काबू पाया जा सका। विधायक ने अपनी तरफ से तत्काल पीड़ितों के लिए भोजन आदि की व्यवस्था करते हुए एसडीएम को तत्काल राहत सामग्री उपलब्ध कराने को कहा। निवर्तमान ग्राम प्रधान दशरथ यादव ने पीड़ितों के लिए तिरपाल, भोजन बनाने के बर्तन व आग की चपेट में आए मां बेटों के संपूर्ण इलाज का जिम्मा लिया। आग लगने की इस घटना में बच्चा लाल यादव, अच्छे लाल यादव, लक्ष्मण यादव, अनिल यादव, अरुण यादव, कृपा यादव, हुना यादव, अवधेश यादव, बच्चन गोंड, सोनू गोंड, छठू गोंड़, नमी यादव, शैलेन्द्र यादव आदि कुल 65 परिवारों के आशियाने व उसमें रखे सामान जल गए। आग की इस घटना में महावीर यादव की दो बकरियां जलकर मर गईं, जबकि उनकी पुत्री रम्भा यादव (34) व इनके पुत्र विशाल यादव (6), अनूप यादव (3) आग की चपेट में आकर झुलस गए। इन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed