फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Asha workers will knock door-to-door in the district from July 12

जिले में 12 जुलाई से घर-घर दस्तक देंगी आशा कार्यकर्ता

Thu, 08 Jul 2021 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Asha workers will knock door-to-door in the district from July 12
बलिया। जनपद में 12 जुलाई से विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत दस्तक अभियान शुरु किया जाएगा। इसमें आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में घर-घर जाकर लोगों की सेहत का हाल जानेंगी। इस दौरान वह टीबी मरीजों, कालाजार के मरीजों की भी खोज करेंगी। यह जानकारी कार्यवाहक जिला मलेरिया अधिकारी डा. निलोत्पल कुमार ने दी।
विज्ञापन

बताया कि आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर समुदाय को कोविड-19, डेंगू, मलेरिया, एईएस/जेई, कालाजार, फाइलेरिया आदि मच्छर जनित व संचारी रोगों से बचाव के लिए बेहतर व्यवहार को अपनाने के लिए जन जागरूक करेंगी। गृह भ्रमण के दौरान प्रमुख जगह पर पोस्टर, स्टीकर लगाएंगी। वहीं, स्वास्थ्य केंद्र पर होने वाली गतिविधियों में सहयोग करेंगे जैसे मातृ समूह की बैठक आयोजित करना, ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण समिति की बैठक का आयोजन तथा पेयजल को साफ करने के लिए क्लोरिनेशन डेमो का आयोजन करेंगी। बुखार, खांसी, बलगम इत्यादि लक्षण युक्त व्यक्तियों की सूचना प्राप्त होने पर उस व्यक्ति का नाम, पता, मोबाइल नंबर लिखकर ब्लॉक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपलब्ध कराएंगी। जांच उपरांत धनात्मक रोगियों को मुफ्त इलाज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed