फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   ASHA DIWAS : repeated service resolution

आशा दिवसः दोहराया सेवा का संकल्प

Tue, 22 Sep 2015 11:34 PM IST
ब्यूरा/ अमर उजाला बलिया
ब्यूरा/ अमर उजाला बलिया Updated Tue, 22 Sep 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
ASHA DIWAS : repeated service resolution
नगर के बापू भवन टाउन हाल में मंगलवार को आशा दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिकंदरपुर विधायक मुहम्मद रिजवी तथा विशिष्ट अतिथि अपर जिलाधिकारी खेमपाल सिंह ने द्वीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान आशाओं के कार्य पर भी विस्तार से प्रकाश डाला गया। आशाओं ने आशा दिवस पर सेवा का संकल्प दोहराया।
विज्ञापन


टाउन हाल के सभागार में आयोजित आशा स्थापना दिवस के मुख्य अतिथि सिकंदरपुर विधायक मो. रिजवी ने कहा कि आशाओं में बहुत अधिक कार्य क्षमता और कुशलता हैं। हमारी आशाएं घर-घर जाकर बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं के साथ ही बुढ़ों के स्वास्थ्य की सुविधाएं भी प्राप्त कराती हैं।
विज्ञापन


सरकार के स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में समय-समय पर जानकारी दी जाती हैं। उन्होंने आशाओं के मानदेय में बढ़ोत्तरी क रने के लिए प्रदेश सरकार से सिफारिश करने की बात कही। प्रभारी जिलाधिकारी केपी सिंह ने कहा कि हमारी आशाएं ऊर्जावान हैं। उनमें काम करने की क्षमता भी अधिक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव में होने वाली बीमारियों से निपटने के लिए अच्छा सलाह भी देती हैं। सीएमओ डा. पीके सिंह ने कहा कि आशाएं स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ है, उनके कारण ही हम स्वास्थ्य विभाग के लक्ष्य को प्राप्त करते हैं। आशाओं के मेहनत से लगातार हम आगे बढ़ रहे हैं।


एनआरएचएम के जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार ने कहा कि आशाओं ने स्वास्थ्य विभाग की मातृ मृत्यु दर, शिशु मृत्यु दर, जननी सुरक्षा के क्षेत्र में सराहनीय योगदान दिया हैं। इस मौके  पर जिला सामुदायिक प्रक्रिया प्रबंधक अजय पांडेय ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed