फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Asha created ruckus on delay in payment

Ballia News: भुगतान में हीलाहवाली पर आशाओं ने काटा हंगामा

Fri, 30 Dec 2022 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Dec 2022 11:50 PM IST
विज्ञापन
Asha created ruckus on delay in payment
नगरा। उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में मुख्य चिकित्साधिकारी के निर्देश के बाद भी पोर्टल पर नाम अंकित न करने और भुगतान में हीलाहवाली करने से गुस्साई आशाओं ने पीएचसी पर शुक्रवार को हंगामा किया। इस दौरान पीएचसी के अधिकारी लापता रहे।
विज्ञापन

आशाओं ने आरोप लगाया कि उच्च न्यायालय के आदेश पर ब्लॉक की 23 आशा बहुओं का नाम पोर्टल पर अंकित कर उनके मानदेय का भुगतान करने का निर्देश मुख्य चिकित्साधिकारी ने प्रभारी चिकित्साधिकारी नगरा को दिया था। आरोप है कि पीएचसी पर तैनात बीसीपीएम की ओर से मानदेय का भुगतान नहीं किया जा रहा है। यहां के अधिकारी सीएमओ के निर्देश को ठेंगा दिखा रहे हैं।
विज्ञापन

मानदेय का भुगतान न होने से उनके समक्ष भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है। सीएमओ बीसीपीएम से स्पष्टीकरण भी मांग चुके हैं। मौके पर आशा कार्यकर्ता संघ के जिलाध्यक्ष सुनील त्रिपाठी, मिन्ता यादव, रेनू भारती, पूनम देवी, सुमन यादव, सुनीता वर्मा, मीरा देवी आदि मौजूद रहे। प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. राहुल सिंह का कहना है कि सीएमओ का निर्देश मिला है। मानदेय भुगतान के संबंध में सीएमओ से मिलकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed