{"_id":"5ffb28e88ebc3e3188122b63","slug":"arrested-for-threatening-to-kill-cm-yogi","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम योगी को जान से मारने की धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार, पहुंचा सलाखों के पीछे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम योगी को जान से मारने की धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार, पहुंचा सलाखों के पीछे
Sun, 10 Jan 2021 09:51 PM IST
स्वाधीन तिवारी
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sun, 10 Jan 2021 09:51 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जाने से मारने की धमकी देने वाले युवक को गड़वार पुलिस ने रविवार को रतसर से गिरफ्तार किया। इसकी जानकारी होते ही लखनऊ से जांच टीम बलिया के लिए रवाना हो गई है।
विज्ञापन
बलिया गड़वार थाना क्षेत्र के रतसर ग्राम के गौरव सिंह राजपूत ने करीब दो दिन पूर्व सोशल मीडिया के माध्यम से मुख्यमंत्री को जान से मारने की धमकी दे दी। इसकी जानकारी होते ही लखनऊ खुफिया एजेंसी सक्रिय हो गई।
विज्ञापन
इस मामले में शनिवार को लखनऊ के हजरतगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ है। लखनऊ पुलिस आयुक्त डीके ठाकुर ने पुलिस अधीक्षक बलिया को इसकी सूचना दी। इसके बाद गड़वार पुलिस ने सीओ सिटी के नेतृत्व में रविवार को आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया और लखनऊ मुख्यालय इसकी सूचना भेज दी।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक डॉ . विपिन ताडा ने बताया कि युवक के विरुद्ध लखनऊ में मुकदमा दर्ज है। वहां से सूचना मिली थी, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। लखनऊ से आदेश मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।