{"_id":"5aa170094f1c1bbf758b4588","slug":"applicants-filling-for-e-lottery","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई-लाटरी के लिए जमे रहे आवेदक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ई-लाटरी के लिए जमे रहे आवेदक
ballia
Updated Thu, 08 Mar 2018 10:46 PM IST
विज्ञापन
विकास भवन में शराब की लाटरी खुलने का इंतजार करते आवेदक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास भवन परिसर में गुरुवार को शराब के ई-लाटरी को निकालने के लिए सुबह से ही आवेदकों की भीड़ कार्यालय परिसर में जमी रही। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए भारी मात्रा में पुलिस बल तथा स्थानीय इकाई अभिसूचना के अधिकारी और कर्मचारी लगे रहे। लेकिन लिंक न मिलने के चलते देरशाम तक लाटरी नहीं खुल सकी। जिससे जिला प्रशासन के अफसरों को कई बार आवेदकों को बाहर से भीतर करना पड़ा। इस दौरान विकास भवन पहुंचे नोडल अधिकारी संजय कुमार ने भी लाटरी व्यवस्था की जानकारी ली।
विभागीय सूत्रों की मानें तो आबकारी विभाग के द्वारा वर्ष 2018 के लिए देशी, अंग्रेजी, वीयर एवं माडल शाप की बिक्री के लिए करीब 3500 आवेदन आए थे। इसकी ई-लाटरी के लिए गुरुवार को पूर्वाह्न 11 बजे लाटरी निकाली जानी थी, जहां प्रात: नौ बजे से लोगों का विकास भवन परिसर में प्रवेश कराया गया। सुरक्षा के मद्देनजर आवेदन पत्रों की प्रतिलिपि के सत्यापन के बाद आवेदक घंटों एलइडी टीवी के सामने बैठे रहे। लेकिन करीब 12 बजे लिंक फेल होने की बात बताते हुए जिला प्रशासन के निर्देश पर सभी आवेदकों को बाहर कर दिया गया। इसके बाद अपराह्न दो बजे एक बार फिर से आवेदकों को अंदर बुलाया गया। फिर से लिंक फेल की बात कहते हुए प्रशासन के अफसरों शाम छह बजे सभी को बाहर कर दिया। रात में करीब साढ़े आठ बजे दोबारा बुलाया गया।
इस लिंक फेल को लेकर काफी देर तक मत्था-पच्ची पूरे दिन चलता रहा। बहुत से आवेदक बिना खाए-पीए ही जमे रहे, जिसमें दो माडल शाप, देशी शराब की 142, अंग्रेजी शराब 46 तथा वीयर की 47 दूकानों के लिए करीब 35 सौ आवेदन आए थे।