फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Anti undertaken in Atganwa intersection

आठगांवा में कटानरोधी कार्य शुरू

Sun, 21 Jun 2015 10:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Sun, 21 Jun 2015 10:56 PM IST
विज्ञापन
Anti undertaken in Atganwa intersection
इब्राहिमाबाद नौबरार (आठगांवा) के कटान पीड़ितों का आंदोलन रंग लाया। रविवार को वैदिक मंत्रोच्चार और पूजन-अर्चन के बाद कटानरोधी कार्य शुरू हो गया। कटानरोधी कार्य शुरू होने से क्षेत्र के लोगों में खुशी है। लेकिन आशंका भी है कि कहीं कटानरोधी कार्य हर बार की तरह औपचारिकता ही न हो। यदि ऐसा हुआ तो आठगांवा को कटान से बचाना काफी कठिन होगा।
विज्ञापन


क्षेत्र के इब्राहिमाबाद नौबरार (अठगांवा) के बाशिंदे पांच वर्षों से घाघरा की कटान का दंश झेलते आ रहे हैं। कटान में आठ पुरवों का आठगांवा पांच पुरवों का हो गया। गांव की कृषि योग्य भूमि (तकरीबन एक हजार एकड़ से अधिक) घाघरा ने अपने पेटे में समाहित कर लिया।
विज्ञापन


पीड़ितों ने कटान रोकने के लिए कार्य कराने की मांग सरकार से की लेकिन शासन-प्रशासन ने समय-समय पर आश्वासन ही दिया। बाध्य होकर कटान पीड़ित चक्का जाम, आमरण अनशन, आत्मदाह, जलसमाधि तक पहुंच गए। ऐसे में राज्यसभा सांसद नीरज शेखर और बैरिया विधानसभा के विधायक जयप्रकाश अंचल के प्रयास से शासन से आपदा कोष के तहत पांच करोड़ रुपये धन आवंटन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी धन से रविवार को उपजिलाधिकारी सुशील प्रताप सिंह के द्वारा कटान स्थल पर कार्य शुरू कराया गया। हालांकि कटान पीड़ितों के मन में आशंका है कि भूमि पूजन कर कटानरोधी कार्य का शुभारंभ तो कर दिया गया लेकिन यह कार्य पूर्ण होगा कि नहीं। उधर घाघरा की स्थिति यह है कि यदि तत्काल कटानरोधी कार्य पूरा नहीं किया गया तो नदी जल्द ही बीएसटी बंधे को आगोश में ले लेगी।


इससे लाखों लोग प्रभावित होंगे। इस मौके पर दुर्गा सिंह, जितेंद्र सिंह, मनोज सिंह, लल्लन सिंह, राधेश्याम सिंह, आरबी सिंह, आरबी यादव, प्रधान बच्चा यादव, नंदजी सिंह, रामनरेश चौधरी, सदन पंडित सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।बता दें कि कटान पीड़ित राकेश सिंह के नेतृत्व में आंदोलन रत थे। कई चरण के आंदोलन के बाद प्रशासन ने काम शुरू कराया। इससे लोगों में हर्ष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed