{"_id":"5757112e4f1c1b66039c517c","slug":"ansun-for-running-express-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनों के ठहराव के लिए अनशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेनों के ठहराव के लिए अनशन
ब्यूरो/अमर उजाला, बलिया
Updated Tue, 07 Jun 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
High speed Telgo train 4
- फोटो : ब्
ट्सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव के लिए धरना-प्रदर्शन और क्रमिक अनशन जारी है। इस क्रम में सपा के पूर्व जिला महासचिव विनायक मौर्या के नेतृत्व में सपाइयों ने मंगलवार को बुद्धि-शुद्धि यज्ञ किया गया। यज्ञ के दौरान बलिया के सांसद भरत सिंह, रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चित्र को रख कर अपनी मांगों के लिए भगवान से प्रार्थना की गई।
धरना-प्रदर्शन और क्रमिक अनशन के 13 वें दिन बुद्धि-शुद्धि यज्ञ कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार को किया गया। इस दौरान सपा के पूर्व जिला महासचिव विनायक मौर्या ने कहा कि बलिया के सांसद और रेलराज्यमंत्री इन जायज मांगों को नहीं मान रहे। सपा के वरिष्ट नेता संजय मिश्र ने कहा कि सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन को बी ग्रेड का दर्जा प्राप्त है। ऐसे में यहां पर सारी सुविधाएं उपलब्ध होनी चाहिए। अजय सिंह ने कहा कि सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन पर पेयजल भी सुलभ नहीं है।
आरओ केवल शोपीस बनकर रह गया है। बैरिया विधान सभा के अध्यक्ष उमेश यादव ने कहा कि स्टेशन पर प्रकाश की भी व्यवस्था नहीं है जिससे शाम ढलते ही यहां अंधेरा पसर जाता है। इस मौके पर प्रभात सिंह, पद्युम गुप्ता, श्रीराम यादव, चंद्रेश्वर यादव, रामजन्म यादव आदि लोगों ने संबोधित करते हुए एक्सप्रेस टे्रनों की ठहराव की मांग की।