फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Another revolution needed for democracy: Dwijendra

लोकतंत्र की खातिर फिर एक क्रांति की जरूरत: द्विजेंद्र

Sat, 05 Jun 2021 10:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
Another revolution needed for democracy: Dwijendra
जब जब लोकतंत्र कमजोर हुआ है, तब-तब जनता के अधिकारों का हनन हुआ है। इस बदलाव के लिए फिर एक क्रांति की जरूरत है। यह बातें जेपी के सम्पूर्ण क्रांति आंदोलन की बरसी पर शनिवार को सोबईबांध में आयोजित कार्यक्रम में जेपी विचार मंच के संयोजक एवं लोकतंत्र रक्षक सेनानी द्विजेंद्र कुमार मिश्र ने कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि क्रांति की सफलता के लिए सामाजिक एवं ऐतिहासिक परिस्थितियां भी परिपक्व होनी चाहिए। इसलिए आंदोलन निरंतर चलते रहना चाहिए। क्योंकि आंदोलन के द्वारा ही जन प्रतिनिधियों पर जनता का अंकुश और भ्रष्टाचार पर नियंत्रण रहेगा। पर्यावरण पर कहा कि आज किसानों द्वारा जलाई जा रही पराली को जिम्मेदार बताया जा रहा है, जबकि किसान अपनी गाय, भैंस को मच्छर-मक्खियों से बचाने के लिए युगों से धुआं करते आ रहे हैं। इससे भी पर्यावरण नहीं बिगड़ा। इस पर्यावरण को बिगाड़ने के लिए एसी से निकलने वाला गैस तथा उद्योग धंधों से निकलने वाला कचड़ा है जो नदियों में जाता है। इस मौके पर रामकृष्ण यादव, शुभ्रांशुु शेखरपांडेय, बासुदेव ठाकुर, संतोष शुक्ल, लक्ष्मण यादव, डॉ श्याम नंदन मिश्र, देवकुमार शुक्ल, विनोद कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed