फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Another accused arrested in Rajesh murder case

राजेश हत्याकांड का एक और आरोपी गिरफ्तार

Mon, 07 Feb 2022 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Another accused arrested in Rajesh murder case
बलिया। शहर कोतवाली क्षेत्र के कृष्णा नगर स्थित एक लॉज में चार फरवरी की रात फोटो खिंचवाने को लेकर घराती एवं बाराती आपस में भिड़ गए थे। इस दौरान हुई चाकूबाजी में राजेश पासवान की मौत हो गई थी। मामले के दूसरे आरोपी को भी पुलिस ने रविवार की देर रात गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

चार फरवरी की रात बैरिया थाना क्षेत्र के सिताब दियरा गांव निवासी सूरज गुप्ता की बारात शहर कोतवाली क्षेत्र के बेदुआ मोहल्ला निवासी बनारसी गुप्ता के यहां कृष्णा नगर स्थित एक लॉज में आई हुई थी। शादी समारोह में कृष्णा नगर निवासी राजेश पासवान (19) भी गया हुआ था। रात करीब 11.30 बजे स्टेज पर दुल्हन का भाई राजा गुप्ता व दोस्त फोटो खिंचवा रहे थे। तभी दूल्हे का भाई विकास गुप्ता राजा को फोटो खींचवाने से मना करने लगा। इसकी बात को लेकर राजा गुप्ता से दूल्हा के भाई विकास गुप्ता व कैमरामैन झगड़ा करने लगे। पुलिस को दी तहरीर में रामनाथ ने आरोप लगाया कि राजेश पासवान झगड़ा छुड़ाने गया तो विकास गुप्ता व कैमरामैन ने मेरे लड़के को चाकू से हमला कर जख्मी कर दिया। इसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पांच फरवरी को इलाज के दौरान राजेश की मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने मृतक के पिता रामनाथ के तहरीर पर विकास गुप्ता एवं एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विकास गुप्ता को उसी दिन गिरफ्तार कर लिया था। जबकि दूसरे आरोपी को रविवार की देर रात गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस बाबत सीओ सिटी भूषण वर्मा ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed