{"_id":"eff24b2127706cffe00bad05c0f7cd62","slug":"animals-birds-suffering-from-cold-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड से पशु-पक्षी भी बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड से पशु-पक्षी भी बेहाल
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
Updated Mon, 22 Dec 2014 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोहरे और बर्फीली हवा से आम जनजीवन ही नहीं, पशु-पक्षी भी बेहाल हैं। हाड़कंपाऊ ठंड के चलते आम जनजीवन प्रभावित है। गलन और कोहरे के चलते पूरे दिन लोग घरों में दुबके रहे।
नगर में अधिकांश प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर अलाव नहीं जल रहा है। मानवीय संवेदनाओं को दरकिनार करते हुए निजी विद्यालय खुले हैं। अधिक कोहरे के चलते सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। ट्रेनों और रोडवेज बसें घंटों विलंब चल रही थीं।
रविवार शाम से ठंड के साथ गलन में इजाफा हुआ है। ठंड के चलते आम जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित है। नगर में ठंड के चलते बाजार भी सुना रहा। दोपहर बाद धूप खिली। कुछ समय के लिए बाजार भी गुलजार हुआ लेकिन चार बजते ही कोहरे की चादर फिर से तन गई। इसके चलते बाजार
विज्ञापन
में आए लोग अपने अपने घरों को लौटने लगे। सात बजे के बाद से बाजार में इक्का दुक्का ही दूकानें खुली दिखीं। नगर के अधिकांश सार्वजनिक स्थलों पर अलाव का कहीं नामोनिशान नहीं दिखा। अलबत्ता कुछ लोग कचरा बटोर कर ठंड से निजात पाने के प्रयास करते दिखे। आग के लिए चाय के दुकानों
पर लोगों की भीड़ देखी गई। कड़ाके की ठंड के बाद भी बहुतेरे स्कूल खुले रहे। जिला प्रशासन ने ठंड को देखते हुए एक दिन बाद ही सही 25 दिसंबर तक स्कूल बंद का फरमान जारी कर दिया।