फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Anil Singh becomes president and Harendra Yadav becomes vice president

अनिल सिंह अध्यक्ष व हरेंद्र यादव बने उपाध्यक्ष

Sun, 08 Nov 2020 09:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2020 09:23 PM IST
विज्ञापन
Anil Singh becomes president and Harendra Yadav becomes vice president
विकास भवन परिसर स्थित सभागार में राजकीय वाहन चालक महासंघ के द्विवार्षिक अधिवेशन में नवनिर्वाचि? - फोटो : BALLIA
बलिया। राजकीय वाहन चालक महासंघ का द्विवार्षिक अधिवेशन रविवार को विकास भवन सभागार में हुआ। मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी राम आसरे की मौजूदगी में सर्वसम्मति से अनिल सिंह को अध्यक्ष, हरेंद्र यादव को उपाध्यक्ष और दशरथ यादव को जिला मंत्री बनाया गया। वीरेंद्र यादव और जितेंद्र सिंह कनिष्ठ मंत्री, इकरामुद्दीन खान संयुक्त मंत्री, हीरालाल यादव संगठन मंत्री, कन्हैया सिंह प्रचार मंत्री, अक्षयवरनाथ पांडेय वरिष्ठ उप मंत्री, रामाशंकर कोषाध्यक्ष, कमलेश दुबे ऑडिटर, जगदीश यादव संरक्षक और कृष्ण कुमार शर्मा सलाहकार के रूप में चुने गए। इसी अधिवेशन के दौरान कलेक्ट्रेट वाहन चालक संघ का भी चुनाव हुआ। इसमें सर्वसम्मति से अनिल कुमार शर्मा को अध्यक्ष और भारद्वाज मुनि को मंत्री चुना गया। इसके अलावा, ददन सिंह को उपाध्यक्ष, धर्मेंद्र राम को उप मंत्री, सुनील यादव को कोषाध्यक्ष, कन्हैया सिंह को प्रचार मंत्री, कवींद्र सिंह को ऑडिटर, अशोक सिंह को संगठन मंत्री, जगदीश यादव को संरक्षक और हृदयानंद मौर्य को सलाहकार के रूप के चुना गया।
विज्ञापन

एडीएम रामआसरे ने कहा कि जिस प्रकार योद्धा के लिए सबसे महत्वपूर्ण उसका सारथी होता है, उसी प्रकार सरकारी सिस्टम में वाहन चालक भी सबसे महत्वपूर्ण अंग में एक होते हैं। आश्वस्त किया कि कर्मचारियों के हित को हमेशा सर्वोपरि रखा जाएगा। कर्मचारी नेता अविनाश उपाध्याय ने भरोसा दिलाया कि वाहन चालक संघ और अन्य कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए हमेशा अगली कतार में खड़े रहेंगे। प्रदेश कलेक्ट्रेट संघ के जोनल अध्यक्ष कौशल उपाध्याय ने कहा कि किसी कर्मचारी की समस्या आने पर सहयोग किया जाएगा। अंत में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। इस दौरान सिंचाई विभाग, नलकूप, शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, स्वास्थ्य विभाग समेत अन्य कई विभागों के कर्मचारी नेता मौजूद रहे। इस मौके पर अजय सिंह, जितेंद्र सिंह, चंद्रशेखर यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed