फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Angry with the house, set fire to

गृहकलह से बच्चों संग अपने को लगाई आग, गंभीर

Fri, 29 May 2020 08:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2020 08:42 PM IST
विज्ञापन
Angry with the house, set fire to
लालगंज। दोकटी थाना क्षेत्र के शिवपुर कपूर दियर ग्राम पंचायत की मल्लाह बस्ती में एक महिला ने गृह कलह से ऊब कर शुक्रवार की भोर में दो बच्चों संग खुद को आग लगा ली। महिला और उसके दोनों बच्चे झुलस गए हैं। सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस से तीनों को सीएचसी ले जाया गया, जहां से डाक्टर ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।।दोकटी थाना क्षेत्र के शिवपुर कपूर दियर के मल्लाह बस्ती में सोहावन मल्लाह का परिवार रहता है। घर में उनके माता-पिता, पत्नी व पांच छोटे छोटे बच्चे रहते हैं। गृह कलह के कारण किरण देवी ने शुक्रवार की भोर में करीब चार बजे अचानक आग लगा ली और चिल्लाने लगी। शोर सुनकर आस पास के लोगों ने आग बुझाया। आग से उसके तीन वर्षीय पुत्र कुंदन व एक डेढ़ माह का बच्चा भी आंशिक रूप से जल गया है। घटना के समय में सुसर खेत में सोने गए थे, सास दरवाजे पर सोई थी और घर के अन्दर किरण अपने बच्चों के साथ सोई थी।
विज्ञापन

महिला का पति सोहावन मल्लाह शुक्रवार को ही मुंबई से वापस बलिया पहुंचा था। लेकिन वह घर नहीं पहुंचा था, तभी यह घटना घट गई। अब देखना यह है पति क्वारंटीन होता है या पत्नी की सेवा करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed