फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Angered by the construction of stairs, he gave a contract to kill

Ballia News: सीढ़ी बनवाने से नाराज होकर दी थी हत्या के लिए सुपारी

Tue, 01 Jul 2025 11:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jul 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
Angered by the construction of stairs, he gave a contract to kill
बांसडीह रोड। टघरौली गांव के समीप शनिवार को कपड़ा दुकानदार पर चाकू से जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई की।
विज्ञापन

पुलिस ने तीन आरोपियों बबलू वर्मा निवासी डुमरी, सुजीत गुप्ता निवासी परिखरा व एक बाल अपचारी को पकड़ लिया। इनके निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू व एक टूटी हुई शराब की बोतल तथा बाइक बरामद की।
व्यापारी के सीढ़ी बनाने से नाराज होकर उसकी हत्या करने की सुपारी दी गई थी। थाना प्रभारी अजय पाल ने घटना का अनावरण करते हुए बताया कि बबलू वर्मा के चाचा अशोक सोनी अपनी हिस्से की जमीन बेच रहे थे। बबलू के मना करने के बावजूद पीड़ित रंजीत प्रसाद के भाई नंदजी गोंड़ ने भूमि खरीद कर सीढ़ी निकाल दी थी। इससे बबलू को आने जाने में परेशानी होती थी।
विज्ञापन

इस पर रंजीत की हत्या करवाने के लिए अपने पड़ोसी इमरान अंसारी को 50,000 रुपये का प्रलोभन दिया। बाकी पैसा हत्या के बाद देने के लिए कहा था। बबलू ने बताया कि इमरान अंसारी ने अपने साथी सुजीत गुप्ता, अंकित प्रजापति, आदर्श सिंह, आकाश उर्फ सूरज निवासी सराय के साथ घटना को अंजाम दिया है। चाचा की जमीन बेचवाने में रंजीत का हाथ था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed