{"_id":"64fa0f1238b5ae92280e1ef6","slug":"angered-by-broken-wire-villagers-stopped-the-supply-ballia-news-c-190-1-bal1001-3006-2023-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: जर्जर तार टूटने से नाराज ग्रामीणों ने बंद कराई सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: जर्जर तार टूटने से नाराज ग्रामीणों ने बंद कराई सप्लाई
विज्ञापन
भीमपुरा। कस्बे में जर्जर विद्युत तारों के रोज टूटने से परेशान उपभोक्ता व ग्रामीण बृहस्पतिवार की सुबह विद्युत उपकेंद्र रजईपुर पहुंचे। विद्युत तार को बदलकर केबल लगाने की मांग को लेकर जेई को बुलाने लगे। घंटों बाद भी जेई का पता नहीं चला। उनके न आने से नाराज होकर उपभोक्ता हंगामा करने लगे। पुलिस प्रशासन और एसडीओ से 10 दिन के अंदर जर्जर तारों को हटाकर केबल लगाने के आश्वासन के बाद विद्युत उपकेंद्र के एसएसओ को पत्रक सौंप वापस लौट गए।
कस्बे में विद्युत तार बिल्कुल जर्जर हो चुके हैं। जर्जर तार से हमेशा हादसे को लेकर आशंका बनी रहती है। हालात यह है कि ढाई सौ मीटर तक हर दो-तीन फिट पर तार जोड़ा जा चुका है। आए दिन तार के टूटने से बिजली आपूर्ति बाधित रहती है। कभी कभी तो 20-20 घंटे तक गांव में बिजली नसीब ही नहीं होती है। रोज रोज की इस घटना से आहत दर्जनों उपभोक्ता व ग्रामीण रजईपुर विद्युत उपकेंद्र पर पहुंच गए।
जेई से मिलने की बात करने लगे। जेई का घंटों तक पता नहीं चला। इससे नाराज उपभोक्ताओं ने फीडर से सप्लाई बंद करवा दी। इसके बाद पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंच गया। पुलिस और मोबाइल पर एसडीओ के आश्वासन पर उपभोक्ता वापस लौट आए। पत्रक देने वालों में मधुसूदन सिंह, चित्रांश सिंह, प्रमोद सिंह, संतोष पांडेय, चंदन, रवि जायसवाल, हैप्पी सिंह बशीर आदि लोग शामिल रहे।