फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Anger erupted over arbitrariness in road construction, picketing

सड़क निर्माण में मनमानी पर फूटा गुस्सा, धरना

Tue, 03 May 2022 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Anger erupted over arbitrariness in road construction, picketing
रामगढ़ में ग्रामीणों के धरनास्थल पर पहुंचे सदर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते कांग्रेस नेता विनोद सि - फोटो : BALLIA
रामगढ़। राष्ट्रीय राजमार्ग के रामगढ़ से लेकर मझौवा तक मरम्मत के काम में मनमानी के खिलाफ हल्दी थाना क्षेत्र के रामगढ़ ढाले पर सोमवार को ग्रामीणों ने धरना दिया। कारोबारियों ने दुकानें बंद रखीं। उनका कहना था कि सड़क को पिच करने का काम शुरू नहीं होने तक आंदोलन चलता रहेगा। तहसीलदार ने तीन दिन में काम शुरू करने का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन

महीने भर पहले पहले रामगढ़ से लेकर मझौवा के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 31 को खोद कर गिट्टी डाल दी गई थी। उसके बाद काम बंद कर दिया। गिट्टियों के चलते आवागमन दुष्कर हो गया था। आए दिन लोग चुटहिल हो रहे थे। ग्रामीणों ने कई बार अधिकारियों से सड़क को दुरुस्त कराने की मांग की लेकिन कुछ नहीं हुआ। कांग्रेस नेता विनोद सिंह व छात्र नेता सोनू गुप्ता के नेतृत्व में सोमवार को ग्रामीणों ने धरना देना शुरू कर दिया। स्थानीय दुकानदार भी दुकानें बंद करके आ गए। इसकी सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष हल्दी सुरेश चंद्र द्विवेदी मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखते ही लोग नारेबाजी करने लगे। थानेदार ने रोकने की कोशिश की तो नोकझोंक हो गई। उसके बाद थानेदार ने एनएचएआई के अधिकारियों को सूचित किया। तीन घंटे बाद धरना स्थल पर तहसीलदार सदर सदानंद सरोज पहुंचे और परियोजना निदेशक राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण आजमगढ़ एसपी पाठक से फोन पर बातचीत कराई। उन्होंने तीन दिन में सड़क पर पिच कराने का आश्वासन दिया उसके बाद आंदोलन समाप्त हुआ। इस दौरान रिंकू गुप्ता, राजन गुप्ता, दिलीप गुप्ता, वीरेंद्र सेठ, दीपक गुप्ता, कौशल पांडे, सुशील गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, कृष्णा सेठ, अच्छेलाल बिंद, जितेंद्र गुप्ता, गुड्डू रावत, अमित मिश्रा, हरीश शर्मा, संजय केसरी, राजू गुप्ता, मनोज गुप्ता, कौशल पांडे, भरत सेठ, सुनील गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मामला संज्ञान में आया है। इसकी जांच कराई जा रही है। साथ ही एनएच31 के मरम्मत कार्य में जो भी अधिकारी व ठेकेदार लापरवाही बरतेगा उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी पाठक, परियोजना निदेशक, एनएचआई, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed