{"_id":"f82d2c9dca253c34b4fbc71b3b5ca158","slug":"amenities-included-in-formation-took-procession-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगीं सुविधाएं, निकाला जुलूस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगीं सुविधाएं, निकाला जुलूस
अमर उजाला ब्यूरो बलिया।
Updated Sun, 10 Jan 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुविधाओं की मांग करते हुए बकुल्हां रेलवे स्टेशन पर ग्रामीणों ने
विज्ञापन
धरना-प्रदर्शन किया। इसके बाद आठ सूत्रीय मांगों को लेकर साइकल जुलूस
निकाला और सड़क मार्ग से वाराणसी के लिए रवाना हुए। साइकल जुलूस को मुख्य
अतिथि लालजी भैया ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
बकुल्हां में रेल सुविधा बढ़ाने को लेकर लंबे समय से अवाज उठाई जा रही है। शनिवार को सपा के युवजन सभा के प्रदेश सचिव एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य राधेश्याम यादव के नेतृत्व में सैकड़ों सपा कार्यकर्ताओं ने साइकल जुलूस के साथ केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
सभा को संबोधित करते हुए पूर्व युवजन सभा के प्रदेश सचिव राधेश्याम यादव ने कहा कि आजादी 67 वर्ष बीतने के बाद भी बकुल्हा रेलवे स्टेशन आज भी उपेक्षा दंश झेल रहा है। यहां किसी प्रकार की सुवधाएं नहीं है। 1974 के क्रांति के महानायक जयप्रकाश नारायण के गांव जाने के लिए एक मात्र यही रेलवे स्टेशन है।
बाध्य होकर हम पूरे क्षेत्रीय जनता के साथ साइकल जुलूस निकालकर रेल महाप्रबंधक सहित पीएमओ कार्यालय को अपनी समस्याओं से अवगत कराएगें। साथ ही उन्होंने कहा कि यदि मांगे नहीं मानी गई तो हम लोग वाराणसी स्थित डीआरएम के समक्ष अनशन, धरना-प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे।
जुलूस बकुल्हां से चलकर बलिया पहुंचेगा। रविवार को बलिया से चलकर गाजीपुर, सोमवार को गाजीपुर से चलकर सारनाथ और मंगलवार को सारनाथ से चलकर पीएमओ कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करने के बाद डीआरएम कार्यालय पहुंच पत्रक सौंपेगे। चेताया कि यदि डीआरएम द्वारा मांगें नहीं मानी जाएगी तो वहीं धरना-प्रदर्शन कियाजाएगा।
जिससे उनकी मांग पर विचार किया जाए। जुलूस में मुख्यरूप से मुलायम सिंह यादव, उमेश यादव, शेरा यादव, राजेश केशरी, हरेंद्र यादव, अजब नारायण सिंह, नित्य प्रकाश सिंह, जितेंद्र रजक, बुआ शाह, आदि रहे। धरना सभा की अध्यक्षता राजप्रताप यादव तथा संचालन पोपट सिंह ने किया।