{"_id":"5fd8ee498ebc3e3f871b6fbb","slug":"ambedkar-ballia-news-vns5635997159","type":"story","status":"publish","title_hn":"अराजकतत्वों ने आंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीमपुरा थाना क्षेत्र के लोहटा पचदौरा गांव में अंबेडकर प्रतिमा तोड़ने के विरोध में धरने पर बैठे ग?
- फोटो : BALLIA
Link Copied
भीमपुरा। थाना क्षेत्र के लोहटा पचदौरा गांव में सोमवार की रात अराजकतत्वों ने आंबेडकर प्रतिमा को चबूतरे के नीचे फेंक दिया। जिससे वह क्षतिग्रस्त हो गई। मंगलवार की सुबह आक्रोशित दलित बस्ती के लोग धरने पर बैठ गए। सूचना पर फोर्स भी पहुंच गई। सीओ के नई मूर्ति लगवाने और अराजकतत्वों की गिरफ्तारी का भरोसा दिलाने पर धरना खत्म किया गया। क्षेत्र के लोहटा-उधरन मार्ग पर दलित बस्ती में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित है। सोमवार की रात कुछ अराजकतत्वों ने प्रतिमा को चबूतरे के नीचे गिरा दिया। जिससे वह क्षतिग्रस्त हो गई। मंगलवार की सुबह प्रतिमा क्षतिग्रस्त देख बस्ती के लोग आक्रोशित हो गए और आंबेडकर संघर्ष सेवा समिति के अध्यक्ष बसंत के नेतृत्व में मौके पर धरने पर बैठ गए। सूचना पर नगरा और उभांव की पुलिस के साथ ही क्षेत्राधिकारी रसड़ा केपी सिंह भी पहुंच गए। समिति के अध्यक्ष बसंत कुमार ने क्षेत्राधिकारी को तहरीर देते हुए धरना जारी रखा। दलित बस्ती के लोग अराजकतत्वों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। क्षेत्राधिकारी ने नयी प्रतिमा लगवाने व अराजकतत्वों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर उनकी गिरफ्तारी का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया। पुलिस ने रसड़ा से तत्काल आंबेडकर की नयी प्रतिमा मंगाई। तब जाकर लोग वहां से हटे। तनाव को देखते हुए मौके पर फोर्स तैनात की गई है। मालूूम हो कि एक दशक पूर्व भी आंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त की गई थी। शिवमिलन, प्रभारी निरीक्षक, भीमपुरा ने बताया कि लोहटा पचदौरा गांव की दलित बस्ती में अज्ञात लोगों ने आंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त की थी। नई प्रतिमा मंगा दी गई है। साथ ही अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।