फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   amar ujala diwali celebration lucky draw

अमर उजाला दीवाली उत्सव लकी ड्रा:मधुबनी के अरविंद शर्मा को मिली एलईडी टीवी

Tue, 11 Apr 2017 09:53 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया Updated Tue, 11 Apr 2017 09:53 PM IST
विज्ञापन
amar ujala diwali celebration lucky draw
जननायक चंद्रशेखर विवि के कुलपति के हाथों पुरस्कार पाकर विजेता हुए गदगद - फोटो : अमर उजाला
शिक्षा के प्रति छात्रों के अलावा अभिभावकों को भी जागरूक होने की जरूरत है। बच्चों को शिक्षा के महत्व को समझना होगा, तभी एक सभ्य और संस्कारिक समाज की परिकल्पना की जा सकती है।
विज्ञापन


यह बातें जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो योगेंद्र सिंह ने मंगलवार को अमर उजाला कार्यालय, बहेरी में दीवाली उत्सव लकी ड्रा कूपन के तहत विजेताओं को पुरस्कृत करने के दौरान कहीं। बैरिया तहसील के मधुवनी गांव निवासी अरविंद कुमार शर्मा को दीवाली उत्सव योजना के तहत प्रथम पुरस्कार के रूप में एलईडी टीवी मिली। 
विज्ञापन


इस मौके पर कुलपति प्रो योगेंद्र सिंह ने कहा कि युवाओं में शिक्षा के प्रति जागरूक करने में अमर उजाला महती भूमिका निभा रहा है। शिक्षा जगत की हर गतिविधियों को आम जन तक पहुंचाने की वजह से अमर उजाला युवाओं की पहली पसंद बनता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनपद में विश्वविद्यालय खुल गया है, इस सत्र से ही पीजी के कुछ विषयों की कक्षाओं का संचालन शुरू हो जाएगा। इसके लिए शासन को पत्र भी लिखा जा चुका है। इस अवसर पर पुरस्कार विजेता अरविंद शर्मा कुलपति के हाथों एलईडी पाकर उत्साहित नजर आए।

उन्होंने कहा कि उम्मीद नहीं थी कि अमर उजाला द्वारा इतना बड़ा पुरस्कार मिलेगा। समाचार पत्र में अपना नाम पढ़ा, तो खुशी का ठिकाना नहीं रहा। साथ ही परिवार के लोगों में अमर उजाला अखबार की विश्वसनीयता पर खुशी जाहिर की।


कहा, अमर उजाला अखबार आज लोगों की आवाज बन गया है। इस मौके पर कुलपति के हाथों योगेंद्र कुमार राय, अमित कुमार, सुनील कुमार, शशांक शेखर को प्रेशर कुकर, आशीष, अशोक कुमार शर्मा, राजकुमार सिंह, बृजेश कुमार सिंह को पंखा पुरस्कार के रूप में दिया गया। इसके अलावा 20 से अधिक लोगों को सांत्वना पुरस्कार भी दिया गया।

दीवाली उत्सव के विजेता अपना पुरस्कार दिनांक 20 अप्रैल तक अमर उजाला के जिला कार्यालय, राजधानी रोड बहेरी में अवश्य प्राप्त कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed