फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   All other roads from NH to Bad.

एनएच से लेकर अन्य सड़कों की दशा है खराब

Wed, 25 Sep 2019 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
All other roads from NH to Bad.
विकास खण्ड गड़वार क्षेत्र का यह नूरपुर जनऊपुर संपर्क मार्ग है। यह मार्ग 800 मीटर लंबा है। इस मार्ग ? - फोटो : BALLIA
बलिया। एनएच 31 समेत जिले की सभी प्रमुख सड़कें जर्जर हो गई हैं। बरसात से पहले से ही खराब इन सड़कों बारिश के चलते जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन

जिले में एकमात्र एनएच 31 से लेकर ग्रामीण इलाकों की सड़के दयनीय हालत में हैं। एनएच 31 की पिछले छह साल से ढंग से मरम्मत नहीं कराई गई। वर्ष 2018 में एनएच पर कोटवां नारायनपुर से बलिया तक मरम्मत का केवल कोरम पूरा किया गया। अब एक बार फिर जगह-जगह गड्ढे बनने लगे हैं। बैरिया क्षेत्र में तो यह पूरी तरह ध्वस्त हो चुका है। हल्दी विकास खंड के बेलहरी अंतर्गत पिन्डारी गांव में जाने वाला मुख्य मार्ग 2001 में तत्कालीन विधायक भरत सिंह ने अपनी निधि से बनवाई थी। 18 साल पूर्व बनी सड़क अब खस्ताहाल है। बैरिया इलाके में एनएच 31 बेलहरी से लेकर बैरिया तक गड्ढे में तब्दील हो गया है। इस पर आये दिन दुर्घटना होती है। मंगलवार को भी एक मिनी ट्रक पांडेयपुर ढाला के पास पलटने से बचा। रेवती में लगभग सभी सड़कें कई वर्षों से खस्ताहाल पड़ी हुई हैं। रेवती पचरुखिया गंगा तट मार्ग पूरी तरह ध्वस्त है। पचरुखा देवी मंदिर से अघैला दूधैला बेलहरी गांवों को जाने वाली सड़कें भी सालों से क्षतिग्रस्त हैं। पचरुखिया मार्ग से चौबे छपरा ढाला तक जाने वाली सड़क की हातल तो दयनीय हो गई है। विकास खण्ड गड़वार क्षेत्र में नूरपुर जनऊपुर मार्ग का निर्माण 1999 में लोक निर्माण विभाग ने कराया। अब यह सड़क अस्तित्व खोने की कगार पर है।
विज्ञापन

समाजवाद के पुरोधा जयप्रकाश नारायण के गांव जेेपी नगर जाने वाली सड़क पांच सालों से खराब है। कई बार ग्रामीणों ने आवाज उठाई लेकिन सड़क पर कोई काम नहीं कराया गया। उधर, बैरिया संसार टोला बांध पर बनी सड़क पूरी तरह टूट चुकी है और इस पर पांच साल पहले मरम्मत कराई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेल्थरारोड क्षेत्र की तमाम सड़कें जर्जर होकर दुर्घटना को आमंत्रण दे रही हैं। चौकिया मोड़ से मधुबन ढाला होते हुए तेंदुआ ग्राम तक सड़क अत्यंत खराब हो गई है। कुंडैल ढाला से बांसपार बहोरवा जाने वाला मार्ग गड्ढे में बदल गया है। उभाव से डीएसपी हेड तक सड़क गड्ढे में तब्दील हो गई है। चौकिया मोड़ से पिपरौली बड़ागांव होते हुए बेल्थरा बाजार जाने वाली सड़क जर्जर हो गई है। फरसाटार चट्टी से तेलमा, शाहपुर मार्ग के कई स्थानों पर गड्ढे बन गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed