फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Akhilesh extends 2 lakh aid Ragini hop to school promising medical treatment meeting held in Lucknow

यूपी: कूद-कूदकर स्कूल जाने वाली रागिनी को अखिलेश ने दिया 2 लाख का सहारा, बोले- करवाउंगा इलाज; लखनऊ में मुलाकात

Sat, 12 Sep 2026 07:52 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sat, 12 Sep 2026 07:52 PM IST
सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने स्कूल जाने के लिए कूद-कूदकर चलने का वीडियो वायरल होने के बाद सुर्खियों में आई दिव्यांग रागिनी से लखनऊ में मुलाकात की। उन्होंने रागिनी को दो लाख रुपये की आर्थिक मदद दी। साथ ही उसके इलाज और पढ़ाई का पूरा खर्च उठाने की बात कही। अखिलेश ने रागिनी और उसके परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया।

विज्ञापन
Akhilesh extends 2 lakh aid Ragini hop to school promising medical treatment meeting held in Lucknow
बलिया के रागिनी से लखनऊ में मुलाकात करते अखिलेश यादव। - फोटो : संवाद

विस्तार

दोनों पैरों की दिव्यांगता के बावजूद कूद-कूदकर स्कूल आने-जाने वाली मनियर क्षेत्र के दिघेड़ा गांव की रागिनी शनिवार को लखनऊ में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मिली। रागिनी की संघर्ष की कहानी और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अखिलेश यादव ने उससे मुलाकात कर न सिर्फ दो लाख रुपये की आर्थिक मदद दी, बल्कि बेहतर इलाज और शिक्षा की पूरी व्यवस्था कराने का भरोसा भी दिलाया।

विज्ञापन




बांसडीह विधानसभा क्षेत्र के सपा नेता नीरज सिंह गुड्डू शनिवार को रागिनी को उसके पिता देवेंद्र राजभर और मां बबिता राजभर के साथ सड़क मार्ग से लखनऊ लेकर पहुंचे। सपा कार्यालय में अखिलेश यादव ने रागिनी से बातचीत की और उसके हालात की जानकारी ली। 
विज्ञापन


उन्होंने रागिनी को दो लाख रुपये का चेक सौंपते हुए उसके इलाज में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिए। साथ ही लखनऊ के केजीएमयू में उसके बेहतर इलाज की व्यवस्था कराने का आश्वासन दिए। केजीएमयू से आए चिकित्सक ने इस दौरान रागिनी का परीक्षण भी किए। रागिनी की मदद के लिए पार्टी कार्यालय में मौजूद सपा कार्यकर्ता भी आगे आए। कार्यकर्ताओं ने अपनी ओर से 50 हजार रुपये की नकद आर्थिक सहायता रागिनी को दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद दोनों पैर हुए खराब, फिर भी नहीं छोड़ी पढ़ाई
परिजनों के अनुसार, छोटी उम्र में हुए एक हादसे के बाद रागिनी के दोनों पैर खराब हो गए। दिव्यांगता के कारण स्कूल पहुंचना उसके लिए किसी चुनौती से कम नहीं था। इसके बावजूद उसने पढ़ाई जारी रखी। स्कूल जाने के दौरान कूद-कूदकर रास्ता तय करने का उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो उसकी संघर्ष की कहानी लोगों तक पहुंची और वह सुर्खियों में आ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed