{"_id":"2cf754214482195c1655dd60eee2559a","slug":"against-inflation-burnt-effigies-of-pm-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगाई के विरोध में पीएम का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगाई के विरोध में पीएम का पुतला फूंका
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
Updated Mon, 26 Oct 2015 10:25 PM IST
विज्ञापन
महंगाई में हो रही बेतहाशा वृद्धि के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को बांसडीह कचहरी चौराहे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। साथ ही केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान आयोजित सभा में संसदीय क्षेत्र तथा विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों पदाधिकारी तथा कर्यकर्ता मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि सरकार ने महंगाई पर अंकुश नहीं लगाया तो पार्टी आर-पार की लड़ाई लड़ने को तैयार है।
इस मौके पर सलेमपुर लोक सभा अध्यक्ष प्रतुल कुमार ओझा ने कहा कि केंद्र सरकार ने जनता के साथ धोखा किया है। लोकसभा चुनाव के दौरान आम जनता को लुभाकर सत्ता में आने के बाद आमजन से किया गया वादा पीएम भूल गए। इनके नेतृत्व में महंगाई में दिनोंदिन बढ़ोत्तरी हो रही है। आलम यह है कि आमजन की थाली से दाल, प्याज के साथ ही हरी सब्जी भी दूर होती जा रही है। उन्होंने तत्काल महंगाई पर रोक लगाने की मांग की।
वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार महंगाई को कम नहीं करती है तो कांग्रेस आर-पार की लड़ाई लड़ेगी। उधर सोमवार को पूर्वाह्न 10 बजे कांग्रेस के दर्जनों कार्यकर्ता बांसडीह कचहरी चौराहे पर एकत्रित हुए। वहां केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में प्रदर्शन किया गया। नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पीएम का पुतला फूंका। मौके पर अवनीश पांडेय, शमशुल हक अंसारी, अंकित सिंह, अतुल कुमार पांडेय, मुन कुमार आदि मौजूद रहे।