फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   After Ganga, Saryu is in spate, water level reached 35 cm above the danger mark

Ballia News: गंगा के बाद सरयू उफान पर, खतरे के निशान से 35 सेमी ऊपर पहुंचा जलस्तर

Thu, 04 Sep 2025 01:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
After Ganga, Saryu is in spate, water level reached 35 cm above the danger mark
चक्की नौरंगा गांव में गंगा नदी के कटान में ध्वस्त हुए मकान तथा अन्य मकानों को ठोकर मारती गंगा न
मझौवां/ दयाछपरा। गंगा नदी के जलस्तर में कम आ रही है। इधर, सरयू खतरे के निशान से 35 ऊपर बहने लगी है। चक्की नौरंगा गांव में बुधवार को गंगा का वेग कुछ कम रहा लेकिन पलटप्रवाह से 5 बीघा जमीन नदी में समा गई। यूपी और बिहार को जोड़ने वाली सड़क पर कटान का खतरा मंडरा रहा है।
विज्ञापन

केंद्रीय जल आयोग गायघाट गेज पर बुधवार की शाम 4 बजे गंगा नदी का जलस्तर 58.510 मीटर दर्ज किया गया। आधा सेमी प्रति घंटे की दर से जलस्तर कम हो रहा है।
खतरा के निशान से 57.615 मीटर से 895 सेमी ऊपर गंगा बह रही है। उधर, बेल्थरारोड संवाददाता के अनुसार सरयू नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है।
केंद्रीय जल आयोग के अनुसार बुधवार की शाम जलस्तर 64.36 मीटर दर्ज किया गया, जो लाल निशान 64.01 मीटर से 35 सेंटीमीटर अधिक है।
आधा-आधा सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से जलस्तर में बढ़ोतरी हो रही है। पिछले 24 घंटे के दौरान 8 सेंटीमीटर बढ़ोतरी दर्ज की गई।
बाढ़ विभाग के एक्सईएन संजय कुमार मिश्र ने बताया कि गंगा के जलस्तर में गिरावट हो रही है। नदियों के उतार-चढ़ाव पर नजर है। नेशनल हाईवे-31 पर फिलहाल कोई खतरा नहीं है। सभी तटबंध सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed