फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   after corona cerfew, traffic on road in ballia

अनलॉक के बाद खुले बाजार, भारी भीड़, कई मार्गों पर लगा जाम, कराह उठे लोग

Mon, 07 Jun 2021 09:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 09:09 PM IST
विज्ञापन
after corona cerfew, traffic on road in ballia
बलिया। अनलॉक में दो दिनों की साप्ताहिक बंदी के बाद सोमवार को बाजार में सभी दुकानें खुलीं। इसके बाद खरीदारों की काफी भीड़ होने से नगर के कई मार्गों पर जाम लग गया। करीब दो माह पहले लागू यातायात व्यवस्था भी सोमवार को ध्वस्त रही। आलम यह रहा कि चिलचिलाती धूप में घंटों तक लोग जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन

कोरोना कर्फ्यू के कारण एक माह से बंद रहे बाजार शर्तों के साथ एक जून से ही खुल रहे हैं। हालांकि अभी सरकार ने शनिवार व रविवार को वीकेंड बंदी निर्धारित की है। दो दिनों की बंदी के बाद सोमवार को बाजार पूरी तरह खुले तो इस कदर भीड़ उमड़ी कि शहर पूरी तरह जाम हो गया। इस दौरान लोगों को आसानी से उनकी जरूरत की वस्तुएं मिलीं, लेकिन कोरोना गाइड लाइन की जमकर धज्जियां भी उड़ी। वैसे तो प्रशासन ने दुकानदारों को कोरोना गाइड लाइन का पालन करने की सख्त चेतावनी दे रखी थी। बावजूद इसके बाजार में कहीं इसका असर नहीं दिखा। इतना ही नहीं बाजार में आने वाले अधिकांश लोगों ने तो मास्क तक नहीं लगाया था।
विज्ञापन

सोमवार को नगर के चौक, कासिम बाजार, आर्य समाज रोड, स्टेशन रोड, विशुनीपुर आदि चौराहे पर पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रही। इसके अलावा एनएच 31 पर चित्तू पांडेय चौराहा पर तो दोपहर में करीब दो घंटे तक जाम लगा रहा। इसके चलते वाहनों की लंबी कतार लग गई। चिलचिलाती धूप में लोग परेशान रहे। आलम यह रहा कि यातायात को लेकर की गई सभी कवायदें ध्वस्त नजर आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानें खुलने से नगर में बढ़ी चहल-पहल
बेल्थरारोड। साप्ताहिक बंदी के बाद सोमवार को दुकानें खुलने से नगर में चहल-पहल रही। बाजार अनलॉक होने से नगर क्षेत्र में व्यावसायिक गतिविधियां बढ़ गई। इस दौरान दुकानों पर ग्राहकों की संख्या कम रही। सुबह और शाम लोगों की आवाजाही बढ़ गई। दिन में कड़ी धूप और गर्मी के चलते सड़कों पर सन्नाटा रहा। सब्जी मार्केट में भीड़ रही, लेकिन अधिकांश दुकानदार और ग्राहक मास्क नहीं लगाए थे। साथ ही सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed