बलिया। कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के तत्वावधान में पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने अधिवक्ता प्रेमचंद्र श्रीवास्तव के साथ तहसीलदार द्वारा किए गए मारपीट के विरोध में कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया।
इस दौरान अधिवक्ताओं ने जिला प्रशासन की प्रतीकात्मक शव यात्रा निकालकर कलेक्ट्रेट परिसर का भ्रमण कर शवदाह किया। वक्ताओं ने कहा कि अधिवक्ता के साथ मारपीट के प्रकरण में जिला प्रशासन द्वारा अभी तक एफआईआर तक दर्ज नहीं कराया गया। कहा कि हमारी मांगे तत्काल पूर्ण नहीं की जाती है तो हम लोग उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। जिसकी सारी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। इस मौके पर मदन लाल वर्मा, राजेंद्र प्रसाद वर्मा, राजेश कुमार, मनोज सिंह, जटी दुर्गा प्रताप, सुरेश मिश्रा, ओमप्रकाश चौबे, कमलाकर चौबे, रविंद्र तिवारी, अरुण सिंह, अरविंद सिंह, प्रेमचंद्र श्रीवास्तव, बसंत पांडेय, जगदम्बिका पाल सिह, विकास सिंह, राजकुमार, अनिल पांडेय, राजू सिंह, संजय कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।