फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Advocates of the dispute over the house

अधिवक्ता के मकान को लेकर फिर से विवाद शुरू

Wed, 16 Sep 2015 11:30 PM IST
ब्यूरा/ अमर उजाला बलिया
ब्यूरा/ अमर उजाला बलिया Updated Wed, 16 Sep 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
Advocates of the dispute over the house
कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के जिला इकाई की बैठक बुधवार केे संघ हाल में आयोजित की गई। जिसमें वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल श्रीवास्तव के चित्तू पांडेय मोड़ स्थित मकान के विवाद संबंधी मामले पर गहन मंत्रणा की गई। इस दौरान पूर्व में किए गए समझौते को न मानने की निंदा भी की गई। अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधि मंडल इस संबंध में डीएम को संबोधित ज्ञापन उनके  प्रतिनिधि सीआरओ को सौंपा।
विज्ञापन


बैठक को संबोधित करते हुए कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन की जिला इकाई के अध्यक्ष मदन लाल वर्मा ने कहा कि अनिल कुमार श्रीवास्तव के चित्तू पांडेय चौराहा स्थित मकान का विवाद जिला एवं पुलिस प्रशासन की देख-रेख में सीमांकन कर बंटवारा कराया गया था और दीवार का निर्माण भी हुआ था। जिससे की भविष्य में दोनों पक्षों के बीच कोई विवाद न रहे। साथ ही इनका एक समझौता पत्र भी तैयार किया गया था।
विज्ञापन


जिस पर प्रशासनिक अधिकारीगण एवं  उभयपक्ष के साथ जिला बार एसोसिएशन के तत्कालीन तीनों अध्यक्षों के भी हस्ताक्षर हुए थे। बावजूद विपक्षी और उसके सहयोगियों द्वारा जबरिया  शासन-प्रशासन द्वारा बनाई गई दीवार को तोड़वाना शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विपक्ष के इस कृत्य का संघ ने घोर भर्त्सना की है। साथ ही इस भूमि पर  नवनिर्माण कार्य को रोकने की मांग करते हुए मामले के निस्तारण तक न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया। इस मौके पर दर्जनों वरिष्ठ अधिवक्ता उपस्थित रहे। अध्यक्षता मदन लाल वर्मा तथा संचालन अधिवक्ता रविंद्र नाथ ने किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed