फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Advocates display on collectorate

अधिवक्ताओं का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

Mon, 05 Mar 2018 11:37 PM IST
ballia
ballia Updated Mon, 05 Mar 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
Advocates display on collectorate
उप संचालक चकबंदी के खिलाफ कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते अधिवक्ता। - फोटो : अमर उजाला
कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान चकबंदी के उपसंचालक के भ्रष्टाचार के विरोध में नारेबाजी करने के साथ ही जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। वकीलों ने सभी राजस्व एवं चकबंदी कार्यालयों के बहिष्कार का निर्णय लिया है। कहा कि अगर भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारी को नहीं हटाया गया तो हम कोर्ट का बहिष्कार करते रहेंगे।
विज्ञापन


 प्रदर्शन के उपरांत कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन की बैठक सोमवार को बार के जिलाध्यक्ष रमाशंकर मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में अधिवक्ताओं ने उप संचालक चकबंदी पर न्यायिक प्रक्रिया को दूषित करने का आरोप लगाया। कहा कि इनके न्यायालय का कार्य बहिष्कार चल रहा है और उनके स्थानांतरण की मांग की जा रही है।
विज्ञापन


लेकिन जिला प्रशासन व प्रदेश सरकार की ओर से कोई पहल नहीं की जा रही है। अधिवक्ताओं ने उप संचालक चकबंदी के स्थानांतरण तक सभी राजस्व व चकबंदी न्यायालयों का कार्य बहिष्कार करने व उप संचालक चकबंदी का पावर सीज करने की मांग जिलाधिकारी से की गई। इस मौके पर चेतन कुमार सिंह, अमित कुमार, सोनू उपाध्याय, शैलेंद्र कुमार सिंह, देवेंद्र कुमार, रमेश उपाध्याय, गौरीशंकर, प्रभुनाथ चौहान आदि मौजूद रहे। संचालन जटी दुर्गा प्रताप सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed