फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Advocate continues to protest against forest department

वन विभाग के खिलाफ अधिवक्ता का धरना जारी

Sat, 12 Oct 2019 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
Advocate continues to protest against forest department
बलिया। वन विभाग की ओर से किए जा रहे भ्रष्टाचार को लेकर राजवंशी देेव स्मृति सेवा संस्थान के सचिव व अधिवक्ता रविशंकर सिंह का कलेक्ट्रेट में धरना शनिवार को दूसरे दिन भी जारी रहा।
विज्ञापन

अधिवक्ता सिंह ने आरोप लगाया कि अप्रैल 2019 में बिजली विभाग के एक्सईएन व जेई द्वारा रतसड़ विद्युत उपकेंद्र में सात पेड़ों को काटा गया और शिकायत करने पर गलत आख्या देकर निस्तारित कर दिया गया। इसके अलावा रक्सा में आठ माह पहले पीपल का पेड़ काटा गया और शिकायत करने पर वन विभाग ने रिपोर्ट लगाया कि पेड़ सूखे थे और तीन साल पहले के कटे हैं। इसी तरह विभागीय अधिकारी की मिलीभगत से पंदह ब्लॉक के बहेरी गांव में आरा मशीन का संचालन किया जाता है जबकि शिकायत करने पर रिपोर्ट लगाई जाती है कि कोई आरा मशीन नहीं चलती। कहा कि वन विभाग के अधिकारी जुर्माने की आड़ में भ्रष्टाचार को बढावा दे रहे हैं। कहा कि इन सभी प्रकरणों की जांच शुरु नहीं होने तक धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed