{"_id":"63d3ed823ac29a61c434a733","slug":"advocate-and-clerk-fight-in-record-room-ballia-collectorate-sdm-left-court-uproar-2023-01-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ballia: रिकॉर्ड रूम में अधिवक्ता और बाबू में मारपीट, हंगामा बढ़ता देख एसडीएम कोर्ट से निकले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia: रिकॉर्ड रूम में अधिवक्ता और बाबू में मारपीट, हंगामा बढ़ता देख एसडीएम कोर्ट से निकले
Fri, 27 Jan 2023 08:58 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: उत्पल कांत
Updated Fri, 27 Jan 2023 08:58 PM IST
सार
बलिया कलेक्ट्रेट के रिकॉर्ड रूम में शुक्रवार को अधिवक्ता और बाबू में मारपीट हो गई। इसकी खबर लगते ही बाबू के खिलाफ अधिवक्ता लामबंद हो गए। वकीलों का हंगामा देख कोर्ट में बैठे एसडीएम राशिद अनवर फारूकी उठ चले गए।
विज्ञापन
रिकॉर्ड रूम में अधिवक्ता और बाबू में मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बलिया कलेक्ट्रेट के रिकॉर्ड रूम में शुक्रवार को अधिवक्ता और बाबू में मारपीट हो गई। इसकी खबर लगते ही बाबू के खिलाफ अधिवक्ता लामबंद हो गए। डीएम सौम्या अग्रवाल से मिलकर मारपीट करने वाले बाबू पर निलंबित करने को मांग पत्र सौंपा। कोतवाली में बाबू के खिलाफ नामजद तहरीर दी। साथी की पिटाई से क्षुब्ध कर्मचारियों ने रिकॉर्ड रूम का ताला बंद कर कार्य बहिष्कार कर दिया।
विज्ञापन
मारपीट में घायल बाबू का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। उसने अधिवक्ता के खिलाफ तहरीर दी है। घटना को लेकर कलेक्ट्रेट में पूरे दिन गहमा-गहमी बनी रही। पत्रावलियों के लिए पहुंचे फरियादी रिकॉर्ड रूम बंद होने से परेशान रहे। रिकॉर्ड रूम में अधिवक्ता कृपा शंकर यादव अपने मुवक्किल की भूमि की पत्रावली निकालने के लिए पिछले दो तीन दिन से आवेदन दिए थे।
विज्ञापन
सुबह पत्रवाली मांगने पर राजस्व अभिलेखकार रक्षक रवि श्रीवास्तव ने फिर से आवेदन देने के उपरांत पत्रवाली देने की बात कही। इसको लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों में मारपीट हो गई। वहां मौजूद लोगों ने बीचबचाव किया।
विज्ञापन
इसकी खबर लगते ही दर्जनों की संख्या में अधिवक्ता सीटी मजिस्ट्रेट कोर्ट में बाबू के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। वकीलों का हंगामा देख कोर्ट में बैठे एसडीएम राशिद अनवर फारूकी उठ चले गए। उसके बाद वकीलों ने डीएम से मिलकर बाबू को निलंबन कराने की मांग की।