फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Advice to come to the bank only from necessary work

कोरोना को लेकर बैंक भी हुआ सतर्क

Thu, 19 Mar 2020 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Advice to come to the bank only from necessary work
बलिया। कोरोना को लेकर अब बैंक अधिकारी भी सतर्क हो गए हैं। इसको लेकर अग्रणी जिला प्रबंधक दिनेश कुमार सिन्हा ने बृहस्पतिवार को जिले के समस्त बैंकों के शाखा प्रबंधकों को पत्र भेजकर कोरोना से बचने की सलाह दी है। उन्होंने पासबुक प्रिंटिंग और क्या मैं आपकी सहायता कर सकता हूं काउंटर कुछ दिनों के लिए बंद करने का निर्देश दिया है। वहीं किसी ग्राहक के बारे में विदेश से लौटने की जानकारी होने पर तत्काल मुख्य चिकित्सा अधिकारी को सूचित करने का निर्देश भी दिया है।
विज्ञापन

उन्होंने निर्देशित किया है कि शाखा के प्रवेश द्वार पर बाल्टी में पानी भरकर डेटाल डालें और प्रवेश करने वाले सभी ग्राहकों को हाथ धोकर शाखा में प्रवेश करने के लिए जागरूक करें। वही शाखा के खजांची, रोकड़िया अपने कार्यस्थल पर अपने हाथों में ग्लब्स को पहनकर और मुंह पर मास्क से ढंककर कार्य संपादित करें। इसके अलावा शाखा के बाहर बैनर लगाकर ग्राहकों को बताएं कि आवश्यक कार्य होने पर ही शाखा के अंदर प्रवेश करें। उन्होंने निर्देशित किया कि ग्राहकों से बैंकिंग ऐप, मोबाइल ऐप, ऑनलाइन बैंकिंग तथा अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म का उपयोग करने के लिए अनुरोध करें। बताया कि स्टाफ कैंटीन, वॉशरूम, बेसिन और फ्लोर टाइल्स को थोड़े-थोड़े अंतराल पर धोते रहे। वही अपने ग्राहकों से मानक दूरी बनाकर रखें। इसके अलावा बैंक के सभी सदस्य थोड़े-थोड़े अंतराल पर अपने हाथों को साबुन अथवा सैनिटाइजर से साफ करते रहे। इसके साथ ही अपने हाथ से नाक, मुंह व चेहरा आदि को छूने से बचे।
विज्ञापन

-
मास्क व दस्ताना लगाकर कार्य कर रहे पुलिसकर्मी
दुबहर। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर दुबहर थाने के सभी पुलिसकर्मी कोरोना से बचाव के लिए मास्क एवं ग्लब्स पहनकर कार्य कर रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक रंजीत सिंह ने बताया कि पुलिसकर्मी स्वयं का बचाव करते हुए लोगों को भी जागरूक कर रहे हैं। ताकि इस महामारी से बचा जा सके। इस मौके पर सुरजीत सिंह, हरिशंकर मिश्र, लाल बहादुर, शिवाजी, गिरधर चौहान, राजेश कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed