फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Action will be taken against encroachers

अतिक्रमणकारियों पर की जाएगी कार्रवाई

Fri, 27 May 2022 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken against encroachers
चितबड़ागांव। नगर पंचायत के वार्ड नंबर छह पटेल नगर स्थित ऐतिहासिक तेलिया पोखरे के चारों तरफ से हुए अतिक्रमण को हटाने के लिए नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी ने नोटिस जारी किया है। पत्र प्राप्त होने के एक हफ्ते के अंदर अगर अतिक्रमण नहीं हटाने पर प्रशासनिक कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

तेलिया पोखर को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए पोखरा बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष पूर्व चेयरमैन बृज कुमार सिंह के नेतृत्व में लंबे समय तक धरना प्रदर्शन किया था। इसके बाद पैमाइश कराई गई। मकान मालिकों के शिकायत पर 12 मई 2022 को उप जिला अधिकारी के निर्देशानुसार टीम गठित कर दोबारा पैमाइश कराई गई। 25 मई 2022 को अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार द्वारा एक हफ्ते के अंदर अतिक्रमण हटाने का नोटिस दिया गया था। साथ ही चेतावनी दी गई है की निर्धारित अवधि में अतिक्रमण न हटाने की दशा में प्रशासनिक कार्यवाही की जाएगी। अब पोखरे पर अवैध रूप से काबिज 28 मकान मालिकों को एक हफ्ते में अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

मनियर। एसडीएम बांसडीह दीपशिखा सिंह व सीओ राजेश कुमार तिवारी की अध्यक्षता में शुक्रवार को संभ्रांत व्यक्तियों बैठक सड़कों को अतिक्रमण मुक्त कराने का निर्णय लिया गया। अधिकारियों ने कहा कि सड़कों पर अतिक्रमण करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। दो दिन में व्यापारी स्वयं अपने दुकानों के आगे लगे अतिक्रमण को हटा लें। वाहन स्वामियों के आग्रह पर मनियर बस स्टैंड के आसपास निजी वाहनों का स्टैंड बनाने के लिए जमीन तलाशने की बात कही गई। लेखपाल से इसके लिए जमीन पैमाइश करने की बात कही गई। सब्जी बेचने वालों को सब्जी मंडी में ही दुकान लगाने को कहा गया। ईओ मृदुल सिंह, टुनटुन सिंह, बृजबिहारी सिंह, कंचन सिंह, भरत प्रसाद गुप्ता, विनय सिंह, कन्हैया चानुल, नसीम खां, कृष्णा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed